फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity supply stopped in the hostel of the Government Medical College

राजकीय मेडिकल कालेज के हास्टल में की बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 21 Dec 2020 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped in the hostel of the Government Medical College
राजकीय मेडिकल कालेज के हास्टल में की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। दो दिन पहले खुले में भारी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट पड़ा है। वहीं, किसी बड़े फॉल्ट के कारण एक सप्ताह से ब्वायज हॉस्टल की विद्युत आपूर्ति बंद है। इस कारण एमबीबीएस छात्र अंधेरे में रहने को मजबूर हैं जबकि मात्र 15 दिन बाद ही एमबीबीएस की वार्षिक परीक्षाएं होने वाली है।
अंबाला रोड स्थित शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज के पुरुष आवासीय खंड की बिजली बीते एक हफ्ते से गायब है। इसकी शिकायत एमबीबीएस के छात्र मेडिकल प्रशासन से कर चुके हैं। सोमवार को नाम ना छापने की शर्त पर एमबीबीएस के वर्ष 16-17-18 बैच के छात्रों ने बताया कि एक पखवाड़े बाद जनवरी माह के पहले सप्ताह में एमबीबीएस की वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं लेकिन बिजली नहीं रहने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ दिनेश सिंह मार्तोलिया ने बताया कि एमबीबीएस के छात्र हॉस्टल में बिजली के अनेक ऐसे संसाधनों का प्रयोग कर रहे हैं जो वर्जित हैं। अधिक लोड पड़ने से मुख्य केबिल फुंक गई है। इसे बदलने की व्यवस्था की जा रही है। जबकि सीएमएस डा संजीव कुमार ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या को देखते हुए सेंट्रल लाइब्रेरी को खोल दिया गया है। छात्र लगातार देर रात तक उसमें पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed