फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity loss in two towns due to negligence of electrical workers

विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही के रातभर गुल रही दो कस्बों में बिजली

Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity loss in two towns due to negligence of electrical workers
नकुड़ / छुटमलपुर। विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण नकुड़ की आधे से अधिक आबादी को पूरी रात गर्मी और मच्छरों से जूझना पड़ा। लोगों का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारी समस्या का समाधान करना तो दूर फोन तक उठाना उचित नहीं समझते हैं। छुटमलपुर में भी तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार की रात में और बुधवार की दुपहर बाद तक शिव कॉलोनी की आपूर्ति ठप पड़ी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

नगर के होली चौक पर रखे दो ट्रांसफार्मरों से कस्बे की आधे से अधिक आबादी में बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार को शाम करीब चार बजे मौसम खराब हुआ तो इसके साथ ही इस एरिया की बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई। इसके बाद दो तीन बार कुछ मिनटों के लिए बिजली आई, लेकिन दोबारा बारिश शुरू होने पर फिर से आपूर्ति बंद हो गई। मंगलवार की रात्रि में करीब साढ़े दस बजे बारिश रुकी तो पांच मिनट बाद ही लाइन में फाल्ट हो गया और इस क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। इस समय तक लोगों के इनवर्टर भी डाउन हो गये।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुरेंद्र कुमार, श्याम सिंह, नीटू और मोहन कहा कई बार बिजली आपूर्ति चालू कराने के लिए विभाग के जेई व अन्य अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन किसी ने फोन तक उठाना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्रीय लोगों को पूरी रात भीषण गर्मी और मच्छरों से जूझते हुए गुजारने पर मजबूर होना पड़ा। इससे क्षेत्रवासियों में विद्युत निगम के प्रति भारी रोष व्याप्त है। अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह ने कहा वे मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छुटमलपुर में दूर संचार केंद्र के पास रखे ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीक खराबी आने के बाद मंगलवार की सारी रात और बुधवार को दुपहर तीन बजे तक शिव कॉलोनी की आपूर्ति गुल पड़ी रही। सुबह लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल सका। उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तकनीकी खराबी आ गई थी, इसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed