फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity is available only for eight to ten hours, people are suffering

Saharanpur News: आठ से दस घंटे ही मिल रही बिजली, लोग बेहाल

Tue, 22 Aug 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity is available only for eight to ten hours, people are suffering
चिलकाना। पठेड़ बिजलीघर से संबंधित दर्जनों गांवों में 24 घंटे में मात्र आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रात्रि में बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुर के प्रधान इसम सिंह, पंचकुंआ के प्रधान चौ. अनूप सिंह, नथमलपुर के प्रधान अनिल सैनी, नारायणपुर के प्रधान राजबीर सिंह, महताब आलम, चौधरी मारुफ, रामकुमार आदि ने बताया कि पिछले कई दिन से पठेड़ बिजली घर से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली निर्धारित समय से काफी कम समय के लिए उपलब्ध हो रही है। शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में 16 से 18 घंटे तक बिजली सप्लाई मिलनी चाहिए, जबकि इस बिजली घर से मुश्किल से आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रात्रि में तो बिजली सप्लाई की हालत बहुत खराब है। रात्रि में दो से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। भयंकर गर्मी पड़ने के बाद भी बिजली का न मिलना परेशानी का सबब है।
विज्ञापन

क्षेत्र की जनता अनेक बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली सप्लाई का समय बढ़ाने की मांग करती रही है, लेकिन क्षेत्र में बिजली की सप्लाई में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग से पठेड़ बिजलीघर से जुड़े गांवों में बिजली सप्लाई अधिक समय तक करने की मांग की है। पठेड़ बिजली घर के अवर अभियंता मनोज कुमार गिरी ने बताया कि कलसिया बिजलीघर पर अधिक लोड होने के कारण बिजली सप्लाई में कटौती हो रही है। जल्दी ही निर्धारित समय के लिए बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed