फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity for tube wells should be given free, memorandum submitted to SDM

मुफ्त दी जाए नलकूपों के लिए बिजली, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Tue, 24 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity for tube wells should be given free, memorandum submitted to SDM
सदर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन सिंघानिया के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। किसानों को नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली देने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सिंघानिया) से जुडे़ किसानों ने उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से किसान आयोग के जल्द गठन की मांग भी की।
विज्ञापन

मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना का भुगतान मय ब्याज कराया जाए। उन्होंने घरेलू बिजली की दर हरियाणा एवं दिल्ली की तर्ज पर करने, चंडीगढ़-देहरादून हाईवे के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण के लिए दी जाने वाली राशि पर ब्याज दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित हुई भूमि का मुआवजा सर्किल रेट का चार गुणा, काली सड़क से 100 मीटर के दायरे में छह गुणा और राजमार्ग से जुडे़ जमीन पर सर्विस रोड, पानी की नाली आदि मुहैया कराई जाए। इससे पहले मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया। मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप नंबरदार, अनिल राणा, शाहनवाज खान, मदन सैनी, शाहबान मलिक, मुजाहत खान, शाहनवाज चांद, मेहजमां खान, खुशनूद खान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed