फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity failure since four days, farmers yearn for irrigation

Saharanpur News: चार दिन से बिजली गुल, सिंचाई को तरसे किसान

Fri, 16 Jun 2023 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure since four days, farmers yearn for irrigation
तीतरों। विद्युत किल्लत के चलते आधा दर्जन गांवों के किसानों की धान की फसल सूखकर बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। किसान फसलों की दुर्दशा को लेकर चिंतित हैं। चार दिन से उनके नलकूपों की बिजली बाधित पड़ी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नूरखेड़ी, राजपुर, पीरमाजरा, सतसरा, खैरसाल के किसान विपिन सैनी, जोनी कुमार, ग्राम प्रधान सतीश कुमार, देवेंद्र, किसान गुलशन कुमार, आशीष कुमार आदि का कहना है कि उनके खेतों की विद्युत सप्लाई पिछले चार दिनों से बाधित है। प्रदेश सरकार के द्वारा निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली न मिल पाने से उनके खेतों में खड़ी धान की फसल सूख गई है। किसानों ने डीएम से संज्ञान लेकर बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर अंवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि ओवर लोडिंग के चलते मैन पावर का विद्युत केबिल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed