फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity cut all day long, people were worried

Saharanpur News: दिनभर लगे बिजली के कट, लोग रहे परेशान

Tue, 21 Mar 2023 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut all day long, people were worried
-महानगर में 24 घंटे बिजली देने के दावों में नहीं दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में बिजली के अघोषित कटों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश से लाइनों में ट्रिप होने से घंटों बिजली गुल रही। विद्युत निगम किसी भी स्थिति में उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मुहैया नहीं करवा पा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
सोमवार की रात और मंगलवार को दोपहर तक खूब बारिश हुई। जिसके बाद लोगों को सर्दी का अहसास हुआ और गर्म कपड़े में नजर आए। वहीं, बारिश से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा। भले ही कंट्रोल रूम को फाल्ट या फिर ब्रेकडाउन की जानकारी नहीं दी गई, लेकिन हकीकत यह है कि मंगलवार को दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
विज्ञापन

महानगर के चंद्र नगर, आवास विकास, न्यू आवास विकास, हकीकत नगर, नवीन नगर, वेद विहार, नुमाइश कैंप, खाताखेड़ी, बेरीबाग, दुर्गा विहार, अंकित विहार, गलीरा रोड आदि क्षेत्रों में दिनभर में सैकड़ों कट लगे। जिससे उपभोक्ताओं का परेशानी का सामना करना पड़ा। महानगर के अलावा देहात क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
--लाइनों में बार-बार हो रहे फाल्ट
पांच से 10 साल पहले खींची गई लाइनों के कंडक्टर नहीं बदले गए हैं। लोड बढ़ने व कंडक्टर के हालात जर्जर होने की वजह से लाइनों में बार-बार फाल्ट आ रहे हैं। इससे बिजली के अघोषित कटों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। निगम अपने तमाम प्रयासों के बाद भी इस समस्या से उबर नहीं सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed