फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity Corporation is taking long power cuts in the name of improvement, consumers are suffering

Saharanpur News: विद्युत निगम सुधार के नाम पर ले रहा लंबे कट, उपभोक्ता बेहाल

Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation is taking long power cuts in the name of improvement, consumers are suffering
सहारनपुर। विद्युत निगम व्यवस्था सुधार के नाम पर लंबे कट ले रहा है। ऐसे में गर्मी के चलते उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। यह कट तीन से चार घंटे लंबे होते हैं। साथ ही ट्रिपिंग के चलते भी छोटे-छोटे कट लग रहे हैं।
विज्ञापन




महानगर में आरडीएसएस और बिजनेस प्लान के तहत विद्युत सुधार का कार्य किया जा रहा है। योजना में निगम की ओर से जर्जर तारों, मरम्मत, गर्डिंग आदि का कार्य किया जा रहा है। कार्य को मार्च तक पूरा करना था लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका। इस कारण विद्युत निगम कट ले रहा है।
विज्ञापन

कट के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत निगम ने शनिवार को जैन बाग के हलालपुर फीडर में कार्य के लिए कट लिया। निगम ने नौ मई को जनक नगर के ग्रीन लैंड फीडर में कार्य के लिए कट लिया। मरम्मत आदि कार्य के लिए क्षेत्र की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बाधित रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह आठ मई को पेपर मिल रोड उपकेंद्र में कार्य के लिए चार घंटे का कट निगम ने लिया। हालांकि, निगम कट लेने से पहले उपभोक्ताओं को सूचित करता है, लेकिन गर्मी में कट के बावजूद लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बोले उपभोक्ता-
- पुल खुमरान निवासी योगेश कुमार ने कहा कि विद्युत निगम को सुधार के कार्य पहले ही करा लेने चाहिए थे। गर्मी में सुधार के लिए होने वाले कार्यों के चलते कट लिए जाते हैं। ऐसे में गर्मी में लंबे कट से परेशानी होती है।
- पुराना हलवाई हट्टा निवासी अनुज गुप्ता ने बताया कि गर्मी में सुधार कार्य होने से विद्युत निगम कट लेता है। ऐसे में कई बार इन्वर्टर भी डाउन हो जाते हैं। इससे परेशानी होती है। सर्दियों में ही सुधार के कार्य होने चाहिए।

- वर्जन
आरडीएसएस और बिजनेस योजना के कार्य मार्च तक पूरे होने थे। कुछ कारणों के चलते कुछेक इलाकों में कार्य रह गए हैं। इसी के चलते छोटे-छोटे क्षेत्र में कट लेकर कार्य कराए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। - राजेश कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed