फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity Corporation is harassing consumers: Sanjay

विद्युत निगम कर रहा उपभोक्ताओं का उत्पीड़न: संजय

Thu, 24 Dec 2020 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation is harassing consumers: Sanjay
सहारनपुर के शारदा नगर में पत्रकारो से वार्ता करते कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री संजय वालिया - फोटो : SAHARANPUR
विद्युत निगम कर रहा उपभोक्ताओं का उत्पीड़न : संजय
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री संजय वालिया ने कहा कि विद्युत निगम चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। इसके खिलाफ एक जनवरी से आंदोलन किया जाएगा।

शारदानगर स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में संजय वालिया ने कहा कि सुबह के समय विद्युत निगम के कर्मचारी बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हैं, लेकिन चोरी न करने के बावजूद लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दी जाती है, जब बिजली का बिल आता है या फिर पुलिस घर आती है, तब मामले का पता चलता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसकी शिकायत शासन को भी की गई है। एक अधिकारी की सुबूत के साथ शिकायत की गई, लेकिन उसके बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी जाने वाली सूचना में भी अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। विद्युत निगम के खिलाफ एक जनवरी से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed