फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity Corporation cried about lack of money; MLA handed over 50 thousand in the meeting

Saharanpur News: विद्युत निगम ने रोया रुपयों का रोना विधायक ने बैठक में थमाए 50 हजार

Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation cried about lack of money; MLA handed over 50 thousand in the meeting
सर्किट हाउस के सभागार में  विद्युत निगम की बैठक के दौरान खंभे एवं  अन्य कार्यों को कराए जाने के
सहारनपुर। विद्युत निगम और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में निगम ने रुपयों का रोना रोया। तैश में आकर नगर विधायक राजीव गुंबर ने जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर मेज पर रख दिए। उन्होंने कहा कि जब जनहित कार्य के लिए निगम रुपयों का रोना रो रहा है तो काम कैसा होगा। जनहित कार्य के लिए मैं अपनी जेब से पैसे देने के लिए तैयार हू्ं।
विज्ञापन

सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न कार्यों के न होने पर नाराजगी जाहिर की। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि रायवाला बाजार में बीच सड़क पर दो खंभे विद्युत निगम के खड़े हैं। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि खंभे हटाने का एस्टीमेट बना दिया गया है, जिसका पैसा जमा करना होगा। इतना सुनते ही नगर विधायक गुस्से से भर गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जनहित कार्य के लिए भी पैसा चाहिए तो जनता के काम कैसे होंगे। विद्युत निगम पहले गलत खंभे लगवाता है फिर उन्हें हटाने के लिए जनता से पैसे मांगता है। यदि निगम को पैसे चाहिए तो मैं देता हूं। उन्होंने अपनी जेब से रुपये निकाले और विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि पैसे लो और जनता का कार्य करो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed