फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electrician riding a bike dies after being hit by a pickup

Saharanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार विद्युतकर्मी की माैत

Tue, 10 Dec 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electrician riding a bike dies after being hit by a pickup
सरसावा। सहारनपुर-अंबाला रोड पर पिलखनी बस स्टैंड के समीप सड़क पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार विद्युतकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को वाहन सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार को दोपहर दो बजे हुआ। चिलकाना क्षेत्र के दुमझेड़ी बिजलीघर पर तैनात टीजी टू चंद्रशेखर सिंह 38 पुत्र अतर सिंह निवासी ओजपुरा नवीन नगर सहारनपुर दुमझेड़ी से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वे पिलखनी बस स्टैंड पर पहुंचे सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने गलत दिशा में जाकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में चंद्रशेखर उछलकर दूर जा गिरे तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसा होते देख राहगीरों ने गाड़ी को घेर लिया तथा पुलिस को खबर की। इसी बीच गश्त करते हुए मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह भी मौके पर आ गए। उन्होंने घायल को उठाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान चंद्रशेखर की माैत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे का जिम्मेदार वाहन एक धार्मिक संस्था से जुड़ा हुआ था जो बांटने के लिए गर्म वस्त्र लेकर कहीं जा रहा था। अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed