{"_id":"6410bef398baa9856f0b80c4","slug":"electric-workers-took-out-a-torch-procession-saharanpur-news-c-14-1-153696-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्युत कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्युत कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर बिजली घर से लेकर कलेक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकालते विद्युत कर्मचारी
सहारनपुर। तीन दिसंबर का लिखित समझौता लागू करने की मांग को लेकर विद्युत कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। बुधवार यानी आज विद्युत कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। घंटाघर बिजलीघर पर धरना देंगे। बृहस्पतिवार से 72 घंटे तक हड़ताल करेंगे।
मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत अधिकारी और कर्मचारी घंटाघर बिजलीघर पर एकत्रित हुए। बैठक करने के बाद देर शाम घंटाघर से लेकर कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने तीन दिसंबर के लिखित समझौते को लागू करने, ऊर्जा मंत्री होश में आओ, आवाज दो हम एक हैं आदि नारे लगाए।
समिति संयोजक रोबिन शर्मा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू कराने की मांग किसी भी तरह राजनीतिक नहीं है। ऐसा लग रहा है कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऊर्जा मंत्री को गुमराह किया है। हड़ताल करने के लिए बिजली कर्मियों को बाध्य किया जा रहा है। मशाल जुलूस में राजीव भट्ट, राजबीर सिंह, विवेक पटेल, पुलकित, प्रदीप यादव, आदित्य, जितेंद्र, दीपक कुमार, नितेश, नवल कुमार, नवीन सैनी आदि मौजूद रहे।