{"_id":"67b22da6f448c37151018a8b","slug":"electric-line-damaged-due-to-collision-with-dumper-supply-disrupted-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-142753-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डंपर की टक्कर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डंपर की टक्कर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, आपूर्ति ठप
Sun, 16 Feb 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
तीतरों। शामली-अंबाला हाईवे पर मिट्टी कार्य में लगे डंपर की टक्कर से तीतरों बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन के दस विद्युत पोल के तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद पड़ी रही। बिजली न होने से उपभोक्ता परेशान हो गए।
बता दें कि तीतरों बिजलीघर से जुड़े करीब 18-20 गांवों के निवासी पिछले काफी समय से अनियमित बिजली सप्लाई व्यवस्था से जूझ रहे हैं। शनिवार रात्रि निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे के निर्माण कार्य में लगे डंपर मिट्टी ढुलाई कर रहे थे कि बेरखेड़ी हिंदू में हाईटेंशन लाइन के आठ-दस विद्युत पोल के तार डंपर की चपेट में आ जाने से टूट गए। इससे तीतरों नगर सहित पूजना, सालियर, ककराला, खानपुर अफगान, फतेहचन्दपुर, ठोला, बाल्लू सहित अन्य गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब 20 घंटे से ठप पड़ी है। हाईटेंशन लाइन के खराब के होने से लोगों के घरों में अंधेरा छाया गया तथा पेयजल सहित रोजमर्रा की जरुरतों की पूर्ति करने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उपभोक्ताओं प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, ओमबीर सिंह, निर्दोष कुमार, रमेशचंद, भोपाल सिंह आदि का कहना है कि इस बिजलीघर की व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। बिजली गुल रहने से उनके मवेशियों को पानी व चारे के संकट का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से बिजलीघर से जुड़ी समस्याओं के स्थायी निराकरण कराने की मांग की है। उधर अंवर अभियंता मोनू कुमार का कहना है कि हाईवे अथाॅरिटी के डंपर चालक की लापरवाही के कारण आठ-दस पोल के तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।