{"_id":"5f11e9458ebc3e63a145bed3","slug":"election-process-begins-in-cooperative-rural-development-bank-saharanpur-news-mrt4917429118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी ग्राम्य विकास बैंक में चुनाव की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी ग्राम्य विकास बैंक में चुनाव की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 21 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। डेलीगेट पद के लिए नामांकन पत्र 26 अगस्त को दाखिल किया जाएगा और मतदान एवं मतगणना एक सितंबर को होगी। जिले में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की छह शाखाएं हैं। इसमें सभी शाखाओं पर एक एक डेलीगेट का चुनाव होना है।
ये डेलीगेट क्षेत्रीय स्तर पर डायरेक्टर और डायरेक्टर प्रदेश स्तर पर वाइस चेयरमैन एवं चेयरमैन का चुनाव करते हैं। प्रदेश में इस बैंक की 323 शाखाएं हैं। इनमें छह शाखाएं जनपद में स्थित हैं। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की सहारनपुर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक राम शंकर गौतम ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। डेलीगेट के लिए नामांकन 26 अगस्त और मतदान एवं मतगणना एक सितंबर को होगी। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए मतदान एवं परिणाम 22 सितंबर को होगा। उपसभापति और सभापति के लिए 23 सितंबर को चुनाव होंगे।
सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाएं
जनपद में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की छह शाखाएं हैं। इनमें सहारनपुर, नानौता, बेहट, नकुड, सरसावा और देवबंद में स्थित हैं। इनका काम किसानों को खेती और कृषि यंत्रों आदि के लिए ऋण देना है।
विज्ञापन
डिफाल्टर नहीं दे सकेंगे वोट
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राम शंकर गौतम ने बताया कि इस चुनाव में डेलीगेट चुना जाता है। इसके लिए बैंक के सदस्य वोट डाल सकेंगे। इनकी संख्या के बारे में अंतिम मतदाता सूची में ही स्पष्ट हो सकेगा। बैंक का कोई भी डिफाल्टर सदस्य मतदान नहीं कर सकेगा।