{"_id":"641f418f245c6bc66b095664","slug":"election-officials-returned-after-sps-uproar-nomination-not-done-saharanpur-news-c-14-1-168070-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सपाईयों के हंगामे के बाद लौटे चुनाव अधिकारी, नहीं हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सपाईयों के हंगामे के बाद लौटे चुनाव अधिकारी, नहीं हुआ नामांकन
विज्ञापन
तीतरों में सहकारी संघ के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा हंगामा करते सपाई
सूची में सदस्यों का नाम बदलने का आरोप लगा किया हंगामा
फोटो-22
संवाद न्यूज एजेन्सी।
तीतरों। सहकारी संघ के चुनाव में नामांकन के दौरान बोर्ड द्वारा भेजी गई सूची में सदस्यों के नाम बदलने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह माहौल शांत कराया। बाद में सपा कार्यकर्ताओें ने नामांकन नहीं होने देने की जिद पर अड़ने के चलते चुनाव अधिकारी लौट गए।
शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहकारी संघ लिमिटेड तीतरों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी दौरान सपा नेता चौ. गजेन्द्र सिंह, सभापति कुशलपाल सिंह, श्याम सिंह, बीटू प्रधान, विनोद कुमार, बाबू विकम सिंह, श्रवण चौधरी,अनुज कुमार, भूपसिंह आदि ने सत्तापक्ष के नेताओं के दबाव में सूची को परिवर्तित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसी दौरान वहां पहुंचे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश चौधरी और सहकारी समिति के पूर्व सभापति गजेंद्र चौधरी के बीच तीखी बहस हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति कुशलपाल चौधरी के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह माहौल शांत कराया। इसके बाद सपा नेता चौधरी रुद्रसेन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने चुनाव अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची पर किसी भी हालत में नामांकन नहीं करने देने की घोषणा कर दी। किसी का भी नामांकन न होते देख चुनाव अधिकारी उपेंद्र राणा भी वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लेकर अगली किसी तिथि पर नामांकन कराने की बात कह कर लौट गए।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी उपेंद्र राणा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जो सूची उपलब्ध कराई गई थी वे उसी पर चुनाव करा रहे थे। सूची बदलने का आरोप मिथ्या है।