फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election is about polarization, casteism on one side, nationalism on the other side: Yogi Adityanath

UP: सीएम योगी बोले- ध्रुवीकरण का है चुनाव, एक तरफ जातिवाद तो दूसरी तरफ राष्ट्रवाद, फतवे को लेकर कही ये बात

Sat, 13 Apr 2024 08:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2024 08:40 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : सहारनपुर में सीएम योगी ने कहा कि चुनाव ध्रुवीकरण का है। एक तरफ जातिवादी और दूसरी तरफ राष्ट्रवाद के लोग हैं। उन्होंने कहा कि अब माफिया जेल में हैं या जहन्नुम में, जो बचे-खुचे हैं वह राम नाम सत्य की यात्रा पर निकल लिए।

विज्ञापन
Election is about polarization, casteism on one side, nationalism on the other side: Yogi Adityanath
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव ध्रुवीकरण का है। एक तरफ जातिवादी और दूसरी तरफ राष्ट्रवाद के लोग हैं। एक तरफ तुष्टिकरण की नीति पर चलने वाले हैं तो दूसरी तरफ भारत माता का सम्मान ऊंचा रखने वाले हैं। अब यूपी के लोग दंगा करना और पत्थरबाजी भूल गए हैं। पहले पश्चिमी यूपी में त्योहारों पर कर्फ्यू लग जाता था और कांवड़ यात्रा नहीं निकलती थी। जो लोग चिल्लाकर उपद्रव करते थे हमने उस माइक को ही उतार दिया। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने बड़गांव और गंगोह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पहले माफिया का राज था। अब माफिया जेल में हैं या जहन्नुम में, जो बचे-खुचे हैं वह राम नाम सत्य की यात्रा पर निकल लिए। भाजपा ने उन माफिया की गर्मी को शांत कर दिया है। पूर्व की सरकारों में बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। हमारी सरकार में दंगाइयों को उल्टा लटका के नीचे मिर्च का छौंक लगा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सम्मान राष्ट्रीयता के सामने तुच्छ है। राष्ट्र आगे बढ़ेगा तो सभी आगे बढ़ेंगे। हनुमान चालीसा की चौपाई बल बुद्धि विद्या देऊ मोहि हरहुं क्लेश विकार का उल्लेख करते हए कहा कि जातिवाद और क्षेत्रवाद का क्लेश हर डालिए। अपना जनार्दन स्वरूप दिखा कर बोलिए जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। कांग्रेस, सपा और बसपा ने सहारनपुर को क्या दिया। सहारनपुर लोकसभा सीट से सपा-कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए जो लोग बोटी-बोटी कहते थे आज वह रामायण का गुणगान कर रहे हैं। बिकने वाले कतार में हैं, किसी के बहकावे में नहीं आना।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवबंद को मजहबी जुनून का अखाड़ा बना दिया था। थोड़ी की बात को लेकर फतवा जारी हो जाता था। जिस सहारनपुर को शिक्षा के पवित्र केंद्र के रूप में पश्चिम का काशी बनना था उसे अराजकता और भय फैलाने के लिए मजहबी जुनून का अड्डा बना दिया गया है। वैक्सीन कैसे दी जाएगी यह फतवे से तय होता था। यहां विकास की चर्चा नहीं होती थी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: जयंत बोले, बिजनौर आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे अखिलेश, कुश्ती से पहले चारों खाने चित

सीएम योगी ने कहा कि हमने हाईवे बनाए, विश्वविद्यालय बनाया और सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। मां शाकंभरी के नाम पर विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। चुनाव के बाद हम भव्य उद्घाटन करेंगे। दोनों ही जनसभा में उन्होंने महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप के शौर्य का जिक्र कर राजपूतों को साधने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: Murder In Baraut: मामूली कहासुनी पर किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा; पुलिस से नोंकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed