फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD supremo Chaudhary Jayant Singh addressed election meeting in Bijnor

Lok Sabha Election: जयंत बोले, बिजनौर आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे अखिलेश, कुश्ती से पहले चारों खाने चित

Fri, 12 Apr 2024 10:51 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 12 Apr 2024 10:51 PM IST
सार

रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने मंडावली के किसान इंटर कॉलेज में चुनावी सभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  कुश्ती होने से पहले ही विपक्ष के चारों खाने चित हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
RLD supremo Chaudhary Jayant Singh addressed election meeting in Bijnor
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'यहां मैं और भाजपा के नेता जुट रहे हैं। सामने वालों की कोई खबर नहीं, गहरी नींद में सो रहे हैं। अखिलेश यादव बिजनौर आने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। अब तक उनका कार्यक्रम नहीं हुआ। कुश्ती होने से पहले ही चारों खाने चित हो गए हैं। इसे पटखना कहते हैं।' साथ ही एनडीए के साथ किए गए गठबंधन को भविष्य के लिए हितकारी बताया।

विज्ञापन


शुक्रवार को मंडावली के किसान इंटर कॉलेज में चुनावी सभा में पहुंचे जयंत चौधरी का बंगाली समाज की महिलाओं ने शंखनाद कर स्वागत किया। मंत्रोंच्चार के साथ बुजुर्गो ने पगड़ी बांधकर सम्मान दिया। चौधरी जयंत सिंह ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के उम्मीदवार चंदन चौहान के युवा होने का हवाला देते हुए कहा, 'मैं भी इस उम्र में मथुरा से सासंद था। नौजवान क्षेत्र के विकास के लिए दिन में भी सपने देख लेते हैं। चंदन किसी से भेदभाव नहीं करेगा, सबको एक बराबर रखेगा और मान सम्मान देगा।'
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब सभाओं में अपनी पार्टी के घोषित उम्मीदवार की नैतिकता पर सवाल उठने पर जनता के सामने चुनावी माहौल में कह देते थे। अब ऐसी नैतिकता नहीं बची, अब कुछ पार्टियों में उम्मीदवारों की गुणवत्ता का आधार बैंक बैलेंस देखा जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजकुमार सांगवान ने लोगों की सेवा अपना जीवन लगा दिया, उनके पास कोई संपंत्ति नहीं है। जिनके लिए सीएम योगी भी कह गए थे कि यह आदमी खुद एनओसी है, जिसे किसी से एनओसी लेने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि चौधरी चरण सिंह को भाजपा सरकार ने सम्मान देने का काम किया है। हम भी वफादार हैं। देश के गरीब, किसान, मजूदर के साथ वफादारी करनी है। इसी के नाते लोकदल ने एनडीए में आने का फैसला लिया। नेताओं को फैसला लेते हुए एक आंख पीछे अतीत की रखनी पड़ती है। हमने विपक्ष में रहते हुए संघर्ष किया और लाठियां खाई हैं। वहीं, दूसरी आंख भविष्य की ओर रखकर किसान का भला करने और विकास के लिए एनडीए में शामिल हुए हैं। हमेशा सड़क पर बैठकर पत्थर फेंकने से नहीं, मुख्य व्यवस्था में जुड़कर किसान के काम होते दिखाई देंगे। 

जयंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, ऐसे में किसान मजदूर और गरीब के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कहा कि ईवीएम में चौथे नंबर पर बटन को इस तरह दबा देना जब ईवीएम खुलेगी तो पहले नंबर पर चंदन चौहान पहुंच जाए। जनसभा को भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।


जयंत सिंह ने कहा कि हर श्रमिक के सम्मान को योजना बन रही हैं। चरण सिंह भी यह सोचते थे कि कुटीर उद्योग में खेती से हट रहे लोगों को रोजगार मिलेगा। किसानों के लिए तमाम समस्याएं है, जमीन बढ़ नहीं सकती बल्कि घटेगी। ऐसे में कुटीर उद्योग को बढ़ावा दिया जाए। कहा कि कुटीर उद्योग लगाने वालों और निवेश करने वालों के लिए यूपी में लाल कालीन बिछेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed