फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election campaign: NDA's massive rallies in West UP, Haryana CM in Saharanpur, Jayant in Deoband

रफ्तार पर चुनाव प्रचार: वेस्ट UP में NDA की ताबड़तोड़ रैलियां, हरियाणा के CM सहारनपुर तो देवबंद में गरजे जयंत

Mon, 15 Apr 2024 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Apr 2024 12:04 PM IST
सार

चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा और रालोद के दिग्गज नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज सहारनपुर के नकुड़ में तो देवबंद में जयंत की जनसभा है।

विज्ञापन
Election campaign: NDA's massive rallies in West UP, Haryana CM in Saharanpur, Jayant in Deoband
हरियाणा के सीएम की सहारनपुर के नकुड़ में रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नकुड़ के सरसावा रोड पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। भाजपा के कैराना लोकसभा प्रभारी प्रमोद सैनी अटटा के अनुसार यह जनसभा नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के लिए होगी।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री 12:35 बजे जनसभा में पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित कर वह बिजनौर और खतौली में जनसभा करेंगे। शाम 4:50 बजे सहारनपुर के ताल्हापुर स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर जनसभा संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी बोले- नारी शक्ति को हाथ जोड़कर मेरा राम-राम। यह भगवान श्रीराम की भूमि है। सियाराम वर राम चंद्र की जय। यह हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि इतने लंबे समय से जो देश के लोग इंतजार कर रहे थे कि भगवान श्रीराम का मंदिर कब बनेगा? मैं आपको सबको दिल से धन्यवाद देता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देता हूं। इन 10 वर्षों में भगवान श्रीराम का भव्य व दिव्य मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे याद आ रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया गए। इंडोनेशिया मुस्लिम कंट्री है। वहां भगवान श्रीराम की लीला होती है। वहां के लोग रामलीला करते हैं। वहां अटल जी को विदेश मंत्री कहने लगे कि भगवान श्रीराम की भूमि अयोध्या है। भारत तय क्यों नहीं कर पा रहा है कि उनकी जन्मभूमि अयोध्या है। कोर्ट का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खत्म हुआ।

सीएम बोले-गुंडागर्दी को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब न गुंडागर्दी दिखाई देती है और न ही गुंडे दिखाई पड़ते हैं। यह कमाल नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। सुरक्षित भारत यह मजबूत भारत इन 10 वर्षों के अंदर किसी सरकार ने किया है तो वह नरेंद्र मोदी व योगी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में किया है। ऐसा सुरक्षित वातावरण। जब मैं एक बार कैराना गया तो वहां गया कि एक रोड ऐसा भी था जिस पर दिन में जाना भी मुश्किल काम है। कोई लूटपाट कर लेगा। हर चुनाव में मुझे आप लोगों के बीच आने का मौका मिला। आज परिस्थिति बदली है। बेटी-बहन रात 12 बजे भी रोड से जाती है तो कोई आंख उठाने वाला नहीं है।

Election campaign: NDA's massive rallies in West UP, Haryana CM in Saharanpur, Jayant in Deoband
देवबंद में जयंत की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
देवबंद में जयंत चौधरी की जनसभा
उधर, रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी आज देवबंद रोड स्थित चंदेना कोली गांव में जनसभा करने पहुंचे। उन्होंने प्रत्याशी राघव लखनपाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
 

इस चुनाव पीएम मोदी का कर्ज उतारना है: जयंत
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने चंदेना कोली गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 40 वर्ष बाद नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को सम्मान देने का काम किया। इसलिए सभी ये समझ लें कि चौधरी साहब को मिले सम्मान की लाज रखनी है।

सोमवार को देवबंद क्षेत्र के चंदेना कोली गांव में जनसभा में बोलते हुए जयंत चौधरी ने इंडी एलाइंस पर चुटकी ली। उन्होंने राहुल गांधी व अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि एक खुद को ऑलवेज सीएम समझता है और खुद को ऑलवेज पीएम समझता है। एक कभी पीएम बन नहीं पाए। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब की नीति को आगे बढ़ाने के लिए वह एनडीए में शामिल हुए हैं।
 

चौधरी साहब का सपना किसानों को आगे बढ़ने का था। वही काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने किसानों को खेती के साथ-साथ कुटीर उद्योग से जोड़ना चाह उन्हीं के आदर्शों पर हम चल रहे हैं।

 

जयंत ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को प्राइवेट मिले आज 90 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि 40 सालों में किसी ने चौधरी साहब को सम्मान नहीं दिया। उनके नाम पर वोट मांगे लेकिन नरेंद्र मोदी ने चौधरी साहब का सम्मान करते हुए उन्हें भारत रत्न सम्मान देने का काम किया और अब हमें उसका कर्ज चुकाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed