फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election campaign exhausted most of the candidates

चुनाव प्रचार ने थका दिए ज्यादातर प्रत्याशी

Sat, 17 Apr 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Election campaign exhausted most of the candidates
अपने निवास पर महिलाओं से चरचा करती गायत्री चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रात-दिन एक कर देने वाले प्रत्याशियों ने मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार को थकान उतारी। ज्यादातर ने घर पर आराम किया। परिवार संग गप्पे लड़ाए और शाम के वक्त समर्थकों के साथ संभावित नतीजों पर चर्चा की। जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले अधिकतर प्रत्याशियों के घर ऐसा ही माहौल रहा। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

सुबह पीड़ितों की सुध, शाम को कार्यालय पर चर्चा
छुटमलपुर। जिला पंचायत सदस्य वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि वे सुबह छह बजे उठ गए थे। नागल क्षेत्र से दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना मिली तो वहां चले गए। पीड़ित परिवार की मदद के बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे लौटे। इसके बाद खाना खाया तथा परिजनों से बातें की। इसी दौरान पार्टी के प्रदेश और क्षेत्रीय नेताओं से वार्ता कर मतदान के पश्चात जिले के समीकरणों पर चर्चा की। इसके बाद दोपहर बाद सवा दो बजे सहारनपुर कार्यालय पर समर्थकों से मिलने चले गए। उन्होंने कहा कि वह अपनी रिकार्ड जीत के प्रति आशांवित हैं।
विज्ञापन

घर पर रहकर की चर्चा
रामपुर मनिहारान। जिला पंचायत सदस्य वार्ड 35 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री चौधरी शुक्रवार को पूरा दिन घर पर ही रहीं। इस दौरान उन्होंने महिला सहयोगियों के साथ चुनाव में जीत के गणित पर चर्चा की। चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले उनके पति पूर्व विधायक मनोज चौधरी भी दिनभर घर पर ही समर्थकों से घिरे रहे। शाम तक क्षेत्र से उनके समर्थक आवास पर पहुंचते रहे। गायत्री चौधरी का कहना था कि वे जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में दिनभर आराम किया
नागल। गांव आमकी दीपचंदपुर निवासी भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के बेटे अभिषेक चौधरी जिला पंचायत सदस्य वार्ड 36 सीट से भाकियू के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़े। उन्होंने शुक्रवार को पूरा दिन घर पर ही आराम किया। उन्होंने बताया कि रात दिन की भागदौड़ से वे बहुत थक गए थे। ऐसे में वे दिन भर सोते रहे। सुबह नहाए तक नहीं और दोपहर का खाना भी नहीं खाया। दिन में फोन भी गिनती के ही रिसीव किए। शाम के वक्त समर्थक उनसे मिलने पहुंचे। हालांकि उनके साथ रात-दिन प्रचार करने वाले चौधरी विनय कुमार सुबह ही भाकियू संबंधी कार्यों से सहारनपुर के लिए निकल गए थे।
तबीयत खराब थी, दिनभर किया आराम
गंगोह। जिला पंचायत सदस्य वार्ड 23 से निर्दलीय चुनाव लड़ी सुदेश देवी के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले उनके पति चौ. नक्षत्रपाल सिंह ने बताया कि वे थकान के चलते सुबह देर से जागे। इसके बाद परिजनों संग समय बिताया। इसके बाद दोपहर में फिर आराम किया। लगातार भागदौड़ से तबीयत भी खराब चल रही है। शाम के वक्त समर्थकों के साथ बैठकर चुनावी गणित पर चर्चा की।
परिवार संग बिताया पूरा दिन
देवबंद। जिला पंचायत सदस्य वार्ड-37 से बसपा समर्थित प्रत्याशी यशवीर सिंह ने शुक्रवार को पूरा दिन परिजनों के साथ बिताया। बताया कि पिछले आठ दिन से घर में किस समय आते थे और कब चले जाते थे, यह निश्चित नहीं था। यशवीर बताते हैं कि बृहस्पतिवार रात चुनाव समाप्त होने के बाद से वह आराम कर रहे हैं। शुक्रवार को भी दुपहर बाद तक आराम किया। इसके बाद समर्थकों संग कहां से कितना वोट मिलने की उम्मीद है इस बारे में चर्चा की।

बीस दिन बाद मिला समय
जिला पंचायत वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़े सपा समर्थित चौधरी जीशान ने पूरा दिन अपने गांव सांगाठेड़ा में बिताया। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे निकलकर देर रात 11 बजे तक आना होता था। सुबह देर से उठे। सुबह परिवार के साथ घंटों गप्पे लड़ाए। पिछले 20 दिन से किसी भी परिजन को समय नहीं दे पा रहे थे। दोपहर बाद समर्थकों संग चुनाव के संभावित नतीजों को लेकर चर्चा की।

जिला भाजपा कार्यालय पर समर्थकों संग चरचा करते बिजेंद्र कश्यप

जिला भाजपा कार्यालय पर समर्थकों संग चरचा करते बिजेंद्र कश्यप- फोटो : SAHARANPUR

परिवार संग बतियाते बसपा समर्थित चौ यशवीर सिंह

परिवार संग बतियाते बसपा समर्थित चौ यशवीर सिंह- फोटो : SAHARANPUR

गांव सांगाठेडा में अपनी बैठक पर समर्थकों संग चरचा करते सपा प्रत्याशी जीशान चौधरी

गांव सांगाठेडा में अपनी बैठक पर समर्थकों संग चरचा करते सपा प्रत्याशी जीशान चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed