{"_id":"6a8ded92f6b6f773df0ed20c","slug":"elderly-woman-dies-after-being-struck-by-lightning-daughter-in-law-suffers-burns-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-182488-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, बहू झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, बहू झुलसी
Wed, 26 Aug 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी(सहारनपुर)। कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बडकला में मंगलवार को बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहू झुलस गई।
गांव बडकला निवासी रोशन बीबी (70) घर की रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके बेटे तालिब की पत्नी अलीमा उस समय घर के बाहर काम कर रही थी। बिजली की चपेट में आने से वह भी झुलस गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संजय चौधरी, शाकंभरी चौकी प्रभारी रामकुमार गौतम और लेखपाल मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उधर, एसडीएम विकास पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना पर कानूनगो व लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।