{"_id":"603542668ebc3ee9032e2960","slug":"elderly-person-dies-due-to-poisoning-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-mrt526855331","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

नानौता। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने खेत में बेहोश मिला था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ा। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया।
थाना क्षेत्र के बकडौली कमालपुर निवासी संजीव (50) पुत्र रामपाल सोमवार की दोपहर करीब दो बजे अपने खेत में बेहोश पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया जाने लगा। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पर करीब दस माह पूर्व गांव के ही एक बालिका के साथ छेड़खानी का आरोप लगा था। इस मामले में थाना नानौता में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। वह जमानत पर था। इसके चलते 23 फरवरी मंगलवार को उसे सहारनपुर कोर्ट में पेश होना था। आरोपी मानसिक तनाव में था। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला जानकारी में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।