फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elderly man crossing the road hit by bike, dies

Saharanpur News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 05 Jun 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Elderly man crossing the road hit by bike, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गागलहेड़ी। कस्बे में सड़क पार कर रहे मक्काबांस निवासी शहीद (60) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में शहीद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहीद बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे भगवानपुर रोड पर पैदल जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह गागलहेड़ी कस्बे में स्थित सियाराम इंटर कॉलेज के सामने सड़क पार करने लगे, तभी सामने से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शहीद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार सचिन, निवासी हरोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरोड़ा भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed