फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elderly man attacked with knife due to enmity, thrown from second floor, condition critical

Saharanpur News: रंजिश में बुजुर्ग पर चाकू से हमला, दूसरी मंजिल से फेंका, हालत गंभीर

Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly man attacked with knife due to enmity, thrown from second floor, condition critical
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र की चांद कॉलोनी में पारिवारिक रंजिश के चलते एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने पहले चाकू से वार किया और फिर उन्हें दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में घायल को हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने एक महिला व तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित के बेटे साहिल ने तहरीर देकर बताया कि घटना कुछ दिन पहले की है। उस दिन वह घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि तभी उसके चाचा चांद प्रवेज, उनके साले चांद, दिलावर और साली फरहाना ने उनके पिता शमशेर से लेनदेन के विवाद को लेकर झगड़ा किया। इसी दौरान चांद प्रवेज ने चाकू से उनके दाहिने हाथ पर वार किया। उन्हें लगभग 14 फीट ऊंची मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। गिरने के कारण शमशेर के सिर में गंभीर चोट आई और हड्डियां टूट गईं। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की हालत गंभीर होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से पूरे परिवार को जान का खतरा बताया है। पुलिस ने चांद प्रवेज, चांद, दिलावर व फरहाना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed