फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elderly bike rider dies in roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Thu, 29 Oct 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies in roadways bus collision
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन

नानौता। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित गंग नहर पुल पर ससुराल जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई ने आरोपी बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे मस्तगढ़ निवासी कृष्णपाल (50) पुत्र शोभाराम ससुराल जा रहे थे। वह जैसे ही दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित जंधेड़ी पुलिस चौकी के पास गंग नहर पर पहुंचे, सहारनपुर से शामली की ओर जा रही बड़ौत डिपो की यूपी रोडवेज बस ने कृष्णपाल को अपने चपेट में ले लिया,, जिससे उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जंधेड़ी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने जेब में मिले कागज से शव की शिनाख्त मस्तगढ़ निवासी कृष्णपाल पुत्र शोभाराम के रूप में की। सूचना पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई सुभाष पुत्र महेंद्र ने बताया कि कृष्णपाल अपनी ससुराल ग्राम बसेड़ा जा रहे थे। सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी बस चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed