फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elderly and disabled followers also reached the satsang

Saharanpur News: बुजुर्ग और दिव्यांग अनुयायी भी सत्संग में पहुंचे

Wed, 15 Mar 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Elderly and disabled followers also reached the satsang
सहारनपुर के पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में लगा मेडिकल कैंप
सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग में बाबाजी के दर्शन करने और उनकी अमृतवाणी सुनने के लिए अनुयायी लगातार आ रहे हैं। इनके युवाओं से लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग भी शामिल हैं। व्हीलचेयर के जरिये सेवादार ऐसे भक्तों की सेवा में लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बाबाजी के दर्शन के बाद पंड़ाल से निकली भीड़ में सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग श्रद्घालु व्हीलचेयर पर नजर आए। हरिद्वार से आई कृष्णा को सेवादार व्हीलचेयर पर ले जाता मिला।
विज्ञापन

कृष्णा ने बताया कि एक दशक से दिव्यांग हैं, यहां सेवादारों ने बाबाजी के दर्शन करा कर धन्य करा दिया। लुधियाना की राजेश ने बताया कि 15 सालों से पैरों ने चल नहीं सकती। बाबाजी के दर्शन करने और सत्संग सुनने का अवसर यहां मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के 20 कैंप लगाए
आश्रम में आने वाले श्रद्घालुओं की सेवा के लिए हर कोई तत्पर नजर आया। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए भी आश्रम में 20 स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र खोले गए है। यहां पर 50 डॉक्टर अपनी टीम के साथ निशुल्क परामर्श और दवााइयां दे रहे हैं। एमरजेंसी वार्ड भी बनाया गया है।
एक साथ 50 हजार संगत के भोजन की व्यवस्था
आश्रम में एक साथ 50 हजार संगत की भोजन की व्यवस्था है। जबकि कैंटीन में एक साथ 70 हजार अनुयायी आ सकते है।आश्रम में बनाए गए भोजन घर में महिलाओं को भोजन और नाश्ता बनाने की जिम्मेदारी की गई है। चार लाख लोगों के खाने के बर्तन भी आश्रम में है। बुधवार को दोपहर में लंगर शुरू हुआ तो भी अनुयायी पूरे अनुशासित दिखाई दिए। भोजन परोसने से लेकर बर्तन उठाने और साफ करने के लिए सेवादार नियुक्त किए गए हैं। आश्रम में 80 स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था को प्लाऊ लगाई गई है।

ठहरने की अलग व्यवस्था
आश्रम में आए श्रद्घालुओं के ठहरने की भी अलग से व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। जहां पर पंखे, बिजली आदि की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। लंगर में दस हजार, पार्किंग में आठ हजार सेवादार लगाए गए हैं।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
आश्रम के अंदर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। करीब चार हजार सिक्योरिटी की टीम यहां लगाई गई है। हर विभाग की अलग से सिक्योरिटी है। सभी सुरक्षाकर्मी वॉकी टॉकी से लैस है। पंडाल के अंदर कोई की सामान यहां तक की मोबाइल, कैमरा तक नहीं ले जा सकते। सामान और मोबाइल को बाहर की रखने के लिए आश्रम के हर गेट और पार्किंग के पास हेल्प लाइन सेंटर बनाए गए हैं। जहां सामान मोबाइल आदि जमा कराना पड़ता है। सैकड़ों की संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगा कर कंट्रोल रूम बनाया गया है।

स्टेशन से लाने को वाहन लगाए
सरसावा। दो दिनों के सत्संग के दौरान रेलवे की ओर से यहां से गुजरने वाले 51 ट्रेनों को सरसावा स्टेशन पर ठहराव किया है। इन ट्रेनों में भारी संख्या में श्रद्घालु यहां पहुंच रहे है। सरसावा स्टेशन से श्रद्घालुओं को आश्रम तक ले जाने के लिए आश्रम की ओर से 60 ट्रेवल्स और 60 बसें लगाई गई है, जो श्रद्घालुओं को निशुल्क ला रही है। पिलखनी के पास ही रोडवेज बसों की भी व्यवस्था की गई है।

सहारनपुर के पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में लगा मेडिकल कैंप

सहारनपुर के पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में लगा मेडिकल कैंप

सहारनपुर के पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में लगा मेडिकल कैंप

सहारनपुर के पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में लगा मेडिकल कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed