{"_id":"6236104c80758d3a13390c68","slug":"ekta-club-ambehata-beat-nakud-team-by-18-runs-saharanpur-news-mrt5810174184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता क्लब अंबेहटा ने 18 रन से नकुड़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता क्लब अंबेहटा ने 18 रन से नकुड़ को हराया
विज्ञापन
अंबेहटा। नगर के निकटवर्ती जाफरपुर नरियाली मार्ग स्थित ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में होली पर्व पर एक दिवसीय क्रिकेट मैच में एकता क्लब अंबेहटा ने नकुड़ टीम को 18 रन से हराया।
नकुड़ के कप्तान वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करते हुए एकता क्लब के बल्लेबाज खालिद मलिक ने 52, अर्चित शर्मा ने 66, दानिश शफीक ने 87 व कप्तान संजीव शर्मा ने चार गगनचुंबी छक्के व तीन चौकों की बदौलत मात्र 19 गेंदों पर 46 रन की शानदार पारी खेली। इसकी बदौलत निर्धारित 25 ओवर में ऑल आउट होकर 273 रन का विशाल लक्ष्य नकुड़ टीम को दिया।
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी नकुड़ टीम ने भी बल्लेबाजी कर बड़े स्कोर का जमकर पीछा किया। अंत में सधी हुई गेंदबाजी कर खुर्रम, अर्चित शर्मा, संजीव शर्मा ने महत्वपूर्ण दो-दो विकेट तथा मरगूब, निगम व खालिद मलिक ने एक-एक विकेट लेकर चार गेंद शेष रहते 155 रन पर टीम को आउट कर 18 रन से मैच जीता। नकुड़ की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वालों में वसीम 38, सुहेल 51, शोएब 28, जावेद 35 रहे। मैन ऑफ द मैच बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत दानिश शफीक को दिया। इस दौरान मआज खान, ग्रीन वैली कोच अर्जुन सिंह, मोनू राठी, विपिन चौधरी, निगम राठी व गुड्डू आदि मौजूद रहे।