फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eighth students can not write names in English

अंग्रेजी में नाम तक नहीं लिख सके आठवीं के छात्र

Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Eighth students can not write names in English
ब्लैक बोर्ड पर लिखवाते शिक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी बेसिक शिक्षा की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। बुधवार को बच्चों के शैक्षिक ज्ञान का स्तर परखने स्कूलों में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उस समय माथा पकड़ कर बैठ गए जब आठवीं के छात्र अंग्रेजी में अपना नाम तक लिखकर नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


कई बच्चों को तो एबीसीडी तक पूरी याद नहीं थी। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों को सख्त लहजे में सुधार के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभिनव प्रयोग के अंतर्गत विद्यालयों का निरीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत बीएसए बुद्घप्रिय सिंह अपनी टीम के साथ सरसावा ब्लॉक पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय हरडाखेड़ी में खास कमियां नहीं मिली। लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालय हरडाखेड़ी में शिक्षा का स्तर बेहद खराब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यह है कि आठवीं के बच्चे अंग्रेजी में अपना नाम तक नहीं लिख सके। सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, पहाड़ों, वर्गमूल आदि पर आधारित प्रश्न भी छात्र-छात्राएं नहीं पता पाएं। हालांकि विद्यालय का कैंपस और अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से मिला।


शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिये गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय बोन्सा में भी शिक्षा की गुणवत्ता में कमियां पायी गई। निरीक्षण में विजयंत चौधरी, अनुज अरोड़ा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed