फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight trains will run with additional coaches

Saharanpur News: अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी आठ ट्रेनें

Wed, 21 Dec 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Eight trains will run with additional coaches
-कर्मभूमि, बेगमपुरा, जनशताब्दी और गाजीपुर एक्सप्रेस में 23 दिसंबर से लगेंगे अतिरिक्त कोच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। कर्मभूमि, बेगमपुरा, जनशताब्दी और गाजीपुर एक्सप्रेस में 23 दिसंबर से अतिरिक्त लगकर चलेंगी।

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरिमोहन के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12408-07 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस में एक शयन श्रेणी का कोच 23 दिसंबर से लगेगा। 12054-53 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक कोच कुर्सियान का 23 दिसंबर से जुड़ेगा। 14611-12 श्री माता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में तीन वातानुकुलित, दो इकोनॉमी कोच पांच जनवरी से लगेंगे। 12237-38 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस एक जनवरी से तीन वातानुकूलित, एक इकोनॉमी कोच के साथ चलेगी। इनके अलावा समस्तीपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने से दरभंगा-अमृतसर, अमृतसर-दरभंगा और दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस 24 व 26 दिसंबर को बदले रेलमार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed