फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight Station House Officers removed; Sachin Poonia appointed SO of Titron.

Saharanpur News: आठ थाना प्रभारी हटाए, सचिन पूनिया बने तीतरों एसओ

Sun, 23 Aug 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Eight Station House Officers removed; Sachin Poonia appointed SO of Titron.
सहारनपुर। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने 19 निरीक्षक और पांच उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इन तबादलों के तहत आठ थाना प्रभारियों को अपराध शाखा व साइबर क्राइम थाने में भेजा गया। यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन

जनसूचना सेल प्रभारी राजीव कुमार कौशिक को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी मिली। पुलिस लाइन से निरीक्षक ममतेश रानी को महिला थाने का प्रभारी बनाया गया। आठ थाना प्रभारियों को अपराध शाखा और साइबर क्राइम में स्थानांतरित किया गया। कोतवाली देहात के अतिरिक्त प्रभारी संदीप बालियान को देवबंद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को फतेहपुर से कोतवाली मंडी भेजा गया। शहर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार का फतेहपुर स्थानांतरण हुआ। उप निरीक्षक अक्षय शर्मा को चिलकाना थानाध्यक्ष बनाया गया। निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध नानौता से नकुड़ थाना प्रभारी बने।
विज्ञापन

इसके अलावा आठ थाना प्रभारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाया। इनमें कपिल देव, सूबे सिंह, चंद्रसेन सैनी, संजय कुमार, उम्मेद कुमार, सत्येंद्र सिंह और कुसुम भाटी शामिल हैं। इन्हें देवबंद, मिर्जापुर, सदर बाजार, नागल, रामपुर मनिहारान, बिहारीगढ़ और महिला थाने से अपराध शाखा भेजा गया। कोतवाली मंडी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी को साइबर क्राइम थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक विनोद कुमार को चिलकाना से मिर्जापुर और अक्षय शर्मा को चिलकाना थानाध्यक्ष बनाया गया। निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध नानौता से नकुड़ थाना प्रभारी बने, जबकि विकास चारण तीतरों से नानौता थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। साइबर थाने में तैनात उप निरीक्षक सचिन पूनिया को प्रभारी बनाकर तीतरों भेजा गया। निरीक्षक नेमचंद को जनकपुरी से कोतवाली सदर बाजार और अतिरिक्त निरीक्षक प्रदीप कुमार को जनकपुरी थाने की जिम्मेदारी दी गई। कोतवाली सदर बाजार में निरीक्षक राधेश्याम यादव को नागल का प्रभारी बनाया गया। उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गागलहेड़ी से बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed