फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight polling stations reduced, 27 merged; objections invited until October 22

Saharanpur News: आठ मतदेय स्थल घटे, 27 का हुआ विलय, 22 अक्तूबर तक आपत्ति

Tue, 20 Oct 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eight polling stations reduced, 27 merged; objections invited until October 22
सहारनपुर। जिले में मतदाता स्थलों के समायोजन के बाद आठ मतदान केंद्र और 27 मतदेय स्थल कम हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने 19 अक्तूबर को मतदाता स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित की। इसमें सातों विधानसभा क्षेत्रों में अब 1304 मतदान केंद्र और 2991 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर समायोजन किया गया है। इसके साथ ही कम मतदाताओं वाले कुछ मतदेय स्थलों का विलय किया गया है। समायोजन से पहले जिले में 1312 मतदान केंद्र और 3018 मतदेय स्थल थे। प्रक्रिया के बाद मतदान केंद्रों की संख्या आठ और मतदेय स्थलों की संख्या 27 कम हो गई है। बेहट में अब 214 मतदान केंद्र और 441 मतदेय स्थल हैं। नकुड़ में 228 मतदान केंद्र और 435 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर नगर में 109 मतदान केंद्र और 495 मतदेय स्थल, सहारनपुर देहात में 190 मतदान केंद्र और 416 मतदेय स्थल रहेंगे। देवबंद में 176 मतदान केंद्र और 398 मतदेय स्थल, रामपुर मनिहारान में 174 मतदान केंद्र और 362 मतदेय स्थल तथा गंगोह में 213 मतदान केंद्र और 444 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि आलेख्य सूची के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो 22 अक्तूबर तक जिला निर्वाचन कार्यालय या संबंधित तहसील कार्यालय में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed