{"_id":"60a7fa588ebc3e7fcc23bb82","slug":"eight-nominees-including-head-husband-report-on-200-unknown-saharanpur-news-mrt5391993194","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति सहित आठ नामजद, 200 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति सहित आठ नामजद, 200 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
नानौता। ग्राम मित्तरगढ़ में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से मंदिर निर्माण मामले में ग्राम प्रधानपति सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए करीब 200 महिलाओं व पुरुषों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, सरकारी दस्तावेजों को छीनने, गाली गलौज कर जान से मारने के आरोपों से संबंधित धाराओं में हल्का लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम मित्तरगढ़ में ग्रामीणों द्वारा ग्राम समाज की भूमि खसरा नंबर 153 पर बिना किसी प्रस्ताव पारित के मंदिर निर्माण कार्य किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा भारी पुलिसबल के साथ अवैध निर्माण गिराने पहुंचे थे। उस दौरान ग्रामीणों द्वारा विरोध दर्ज कराते हुए जेसीबी को वापस भेज दिया गया था। इस दौरान ग्राम प्रधान नीरज सिंह के पति अनुराग राणा ने ग्रामीणों को शांत करते हुए दो दिन के अंदर निर्माण कार्य को गिराने का लिखित आश्वासन एसडीएम को दिया था। शुक्रवार को उन्होंने इस निर्माण कार्य को गिरवा भी दिया।
आश्वासन मिलने के बाद भी हल्का लेखपाल सुशील कुमार द्वारा सचिन कुमार पुत्र अतर सिंह, अनुज कुमार पुत्र नरेश, अजित कुमार पुत्र विनय कुमार, पंकज पुत्र नरेश, विजय पुत्र ऋषिपाल, तेजपाल पुत्र जहागीर सिंह, त्रिलोक पर ग्राम प्रधानपति अनुराग राणा के सहयोग व शह पर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने तथा एक राय होकर गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा, शासकीय अभिलेख छीनने का प्रयास तथा ग्राम समाज की जमीन खुर्द बुर्द व 150-200 महिलाओं व पुरुषों को बुलाकर शोर शराबा व उपद्रव करने धारा 144 का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन
प्रधान पति ने की मुकदमा वापस लेने की मांग
नानौता। नानौता देहात के ग्राम मित्तरगढ़ में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर मंदिर निर्माण मामले को लेकर एसपी देहात अतुल शर्मा दौरा घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान ग्राम प्रधानपति व ग्रामीणों ने एसपी देहात से मिलकर उनपर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। अनुराग राणा ने कहा कि ग्रामीणों व उनके द्वारा एसडीएम रामपुर मनिहारान को दो दिन में उक्त निर्माण कार्य को स्वयं हटाने का लिखित आश्वासन दिया था। जिसके बाद निर्माण हटा भी लिया गया। बावजूद इसके हल्का लेखपाल द्वारा हठधर्मिता दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया जाना समझ से बाहर की बात है। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी। निर्दोष लोगों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।