{"_id":"644ab877d783af8d350b2d9e","slug":"eight-more-cases-of-corona-including-doctor-were-found-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1594-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चिकित्सक सहित कोरोना के आठ और केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चिकित्सक सहित कोरोना के आठ और केस मिले
Thu, 27 Apr 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कोरोना वायरस लोगों को तेजी के साथ चपेट में ले रहा है। बृहस्पतिवार को चिकित्सक सहित कोरोना के आठ और केस मिले हैं, जबकि आठ संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में सक्रिय केस 18 हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद भी जिले में कोरोना संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा रहा है। एक के बाद एक कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जिन लोगों के सैंपल 25 अप्रैल को जांच के लिए एकत्रित किए गए थे। उनमें से आठ की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव में एक चिकित्सक भी शामिल है, जो शहर में चर्च कंपाउंड के रहने वाले हैं। बाकी सात पॉजिटिव नानौता के चिराऊ, टिकरौल, नागल, पुवांरका के घुन्ना, शहर में बेरीबाग, वेद विहार और देवबंद के गांव झबीरन के हैं।
इन सभी को घर पर आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू करा दिया है। वहीं, पूर्व में कोरोना वायरस की चपेट में आए आठ संक्रमित बृहस्पतिवार को ठीक भी हुए। अब ये संक्रमित स्वस्थ हैं। जिले में अब तक कोरोना के 106 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 88 संक्रमित ठीक हुए।