{"_id":"656f72835085a44961087a44","slug":"eight-maps-approved-revenue-of-rs-2548-lakh-will-be-received-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-14209-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आठ मानचित्र स्वीकृत, 25.48 लाख रुपये का मिलेगा राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आठ मानचित्र स्वीकृत, 25.48 लाख रुपये का मिलेगा राजस्व
Wed, 06 Dec 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की ओर से ऑनलाइन एवं शमन मानचित्रों के निस्तारण के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें छह शमन मानचित्र और दो ऑनलाइन मानचित्रों को स्वीकृत किया गया। जिसमें प्राधिकरण को 25,48,483 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में आयोजित कैंप के लिए प्राधिकरण ने 180 ऐसे लोगों को बुलाया गया था जिनके मानचित्र किसी कारण से लंबित हैं। कैंप में 35 आवेदकों एवं तीन आर्किटेक्टों ने संबंधित मानचित्रों के निस्तारण हेतु साक्ष्य आदि प्रस्तुत किए। कैंप में छह शमन मानचित्र और दो ऑनलाइन मानचित्रों को भी स्वीकृत किया गया। इसके अलावा कैंप में दो शमन मानचित्रों को स्वीकृति उपरांत निर्गत किया गया। जिनसें 59,285 रुपये प्राधिकरण कोष में पहले ही जमा हो चुके है। इस दौरान उपाध्यक्ष आशीष कुमार, सहित प्राधिकरण के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।