फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight lakh population of the metropolis will be burdened, water price will be charged

Saharanpur News: महानगर की आठ लाख आबादी पर पड़ेगा बोझ, वसूला जाएगा जल मूल्य

Fri, 09 Feb 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh population of the metropolis will be burdened, water price will be charged
सहारनपुर। नगर निगम नागरिकों से जल मूल्य वसूलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नियमावली तैयार की जा रही है। जल मूल्य न्यूनतम 1500 रुपये से अधिकतम 4,500 रुपये सालाना वसूला जाएगा। जल मूल्य भवनों के असेसमेंट के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। इससे महानगर के करीब 1.65 लाख भवन और उनमें रहने वाले करीब आठ लाख नागरिक प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

महानगर में 1.42 भवन पंजीकृत हैं, जिनमें व्यावसायिक और आवासीय दोनों शामिल हैं, जबकि असर में इनकी संख्या 1.65 लाख से अधिक है। ऐसे में नगर निगम सभी भवनों का असेसमेंट करा रहा है, जिससे की छूटे हुए भवनों पर भी टैक्स लगाया जा सके। अभी तक नगर निगम भवन स्वामियों ने जल कर वसूलता है, लेकिन जल्द ही नागरिक जल मूल्य चुकाएंगे। इसका प्रस्ताव जल कल विभाग के पूर्व महाप्रबंधक द्वारा तैयार किया गया था, जिस पर नगर निगम अब काम कर रहा है।
विज्ञापन

जल मूल्य भवनों के क्षेत्रफल के हिसाब से निर्धारित है। इसमें शून्य से 360 वर्ग गज, 361 से 2000 वर्ग गज, 2001 से 3500 वर्ग गज, 3501 से 5000 वर्ग गज और 5001 से अधिक कैटेगरी बनाई गई है। जल मूल्य प्रत्येक कैटेगरी पर अलग अलग निर्धारित है। सबसे कम क्षेत्रफल वाले भवनों से न्यूनतम 1500 रुपये और 5001 या उससे अधिक वर्ग गज वाले भवनों से अधिकतम 4500 हजार रुपये वसूलने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की बर्बादी रोकने को लग सकते हैं मीटर
महानगर में 120 से अधिक छोटे और बड़े नलकूप हैं, जिनसे सभी 70 वार्डों में पेयजल आपूर्ति होती है। जल कल विभाग के आंकड़ों के अनुसार महानगर में एक व्यक्ति प्रतिदिन 35 लीटर पानी खर्च करता है, जो मानक से अधिक है। इससे जाहिर होता है कि पानी की बर्बादी अधिक है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए मीटर भी लगाए जा सकते हैं।

महानगर में जल मूल्य वसूलने के लिए पूर्व महाप्रबंधक द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है। भवनों के क्षेत्रफल के हिसाब से जल मूल्य निर्धारित है। जल मूल्य असेसमेंट के आधार पर लगेगा। खास बात यह है कि असेसमेंट में जल कर और जल मूल्य में से जो अधिक होगा वह वसूला जाएगा। दोनों एक साथ नहीं लिए जा सकते। - विजय बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता, जल कल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed