{"_id":"60df55b88ebc3ebf4a338619","slug":"eight-lakh-cheated-from-the-agent-in-the-name-of-selling-land-saharanpur-news-mrt5455703193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर आढ़ती से आठ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने के नाम पर आढ़ती से आठ लाख ठगे
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। जमीन बेचने नाम पर महिला समेत तीन लोगों ने एक बेहट मंडी के एक आढ़ती से आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मंडलायुक्त से मामले की शिकायत की है। मंडलायुक्त ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त से की गई शिकायत में कस्बे के मोहल्ला शहरी दरवाजा निवासी आढ़ती नदीम पीरजादा पुत्र खुर्शीद ने बताया कि उसके साथ तहसील क्षेत्र के गांव रायेपुर कलां के खसरा नंबर 478/1 में स्थित (0.7770) हेक्टेयर कृषि भूमि का थाना चिलकाना के गांव भोजेवाला गुर्जर निवासी महिला समेत तीन लोगों ने 14 लाख रुपये में सौदा तय किया था, जिसमें पीड़ित ने 31 नवंबर 2020 को विपक्षियों को पांच लाख रुपये बतौर बयाना दिया था, जबकि बाकी रकम बैनामे के समय 31 दिसंबर 2020 को देना तय हुआ था। उसके बाद बनामे से पहले उन्होंने अपने कर्ज अदायगी के लिए 27 दिसंबर 2020 को तीन लाख रुपये और लेकर जल्द ही बैनामा करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि इसके बाद उक्त लोगों ने तय समय पर जमीन का बैनामा नहीं किया। उसके बार-बार बैनामा करने के लिए कहने पर वह उसे बहाना बनाकर टालते रहे। पीड़ित ने बताया कि उसे 22 जून 2021 को पता चला कि उक्त जमीन का बैनामा खुर्रमपुर निवासी एक व्यक्ति को गुपचुप तरीके से कर दिया गया। आरोप है कि जब इस संबंध में पीड़ित ने उनसे बात की, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की है। मामले में मंडलायुक्त ने बेहट पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।