फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight history sheeters reached the police station with folded hands

हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर

Thu, 17 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Eight history sheeters reached the police station with folded hands
सहारनपुर : गागलहेड़ी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर। - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से अपराधियों के हौसले पस्त हैं। पुलिस का खौफ उनके सिर चढ़ कर बोल रहा है। चिलकाना थाने में 13 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के आत्मसमर्पण करने के अगले ही दिन गागलहेड़ी थाने में भी आठ हिस्ट्रीशीटर ने पहुंचकर भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि दोपहर के वक्त थाने के आठ हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे। उन्होंने भविष्य में अपराध न करने की कसम खाते हुए अपराधों में संलिप्त अपराधियों की जानकारी देने एवं पुलिस का पूरा सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे पुलिस के संपर्क में रहेंगे, जब भी पुलिस उन्हें बुलाएगी वे थाने आ जाएंगे। थाना पुलिस ने उन्हें सख्त हिदायत देकर समाज में ईमानदारी व शांति से जीवन यापन करने की हिदायत दी। थाने आने वाले हिस्ट्रीशीटरों में इरफान पुत्र यामीन उर्फ यासीन निवासी ग्राम हरौड़ा अहतमाल, सन्दीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बहेड़ी गुर्जर, रागिब पुत्र रियाज निवासी भगवानपुर रोड, गागलहेड़ी, माशूक पुत्र मंजूर निवासी गागलहेड़ी, ईनाम पुत्र जिन्दा निवासी हरौड़ा अहतमाल, शिवनाथ उर्फ सनाथ उर्फ निनाथ पुत्र हरदेवा निवासी ग्राम दिनारपुर, साजिद पुत्र निसार निवासी हरौड़ा मुस्तकम, गुलशेर पुत्र शमशाद निवासी हरौड़ा मुस्तकम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed