फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight died in 24 hours due to fever

बुखार से 24 घंटे में आठ की मौत

Sun, 02 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Eight died in 24 hours due to fever
छुटमलपुर/बड़गांव/चिलकाना (सहारनपुर)। बुखार और अन्य बीमारियों के चलते पिछले 24 घंटे में छुटमलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निवर्तमान ग्राम प्रधान पति सहित आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त औरंगाबाद के पूर्व प्रधान और उनके चचेरे भाई की भी बुखार से मौत हो गई। बड़गांव और चिलकाना में भी बुखार से एक-एक मौत हो गई। बुखार से लगातार हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

छुटमलपुर के निवर्तमान ग्राम प्रधान पति फैजान मिर्जा पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। परिजन उनका उपचार देहरादून के एक अस्पताल में करा रहे थे। शुक्रवार की आधी रात को उनका वहीं निधन हो गया। शुक्रवार को ही छुटमलपुर के फतेहपुर भादो निवासी सूरजभान की सुबह और शाम को उनकी पत्नी पुष्पा देवी की मौत हो गई। गत दिवस ही रेशम विभाग में कार्यरत मुनेश सैनी (40) की भी मौत हो गई। उन्हें भी बुखार की शिकायत थी। इसके साथ ही हलवाना रोड निवासी दुर्गेश (55) पत्नी अशोक, हरिजन कॉलोनी निवासी रुखसाना (55) पत्नी अकबर, रामअवतार जिंदल की मौत हो गई। जिंदल देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। छुटमलपुर की शिव कॉलोनी निवासी उषा (50) पत्नी राजपाल की शनिवार की सुबह मौत हो गई। उन्हें कुछ दिन पूर्व कोराना पीड़ित होने पर पीजीआई पिलखनी में भर्ती कराया गया था, जहां से गत रात ही उन्हें ठीक होने पर छुट्टी दी गई थी।
विज्ञापन

गांव औरंगाबाद के निवर्तमान प्रधान भाकियू तोमर के जिला महासचिव संजय कांबोज (50) की शनिवार की सुबह मौत हो गई। उन्हें भी बुखार की शिकायत थी। गत दिवस ही उनके चचेरे भाई महिपाल सिंह कांबोज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव में कस्बा निवासी गोपाल (67) की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले देवबंद तथा फिर सहारनपुर के एक अस्पताल में दिखाया। बावजूद इसके उनकी मौत हो गई। कस्बे में बुखार से एक सप्ताह में करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। चिलकाना सुलतानपुर के मोहल्ला शोलाल में रहने वाली महिला संजीदा (50) पत्नी लियाकत को पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। संजीदा कस्बे के ही एक डॉ. से दवा ले रही थी। बुखार के चलते शुक्रवार देर रात संजीदा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed