फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eid-ul-Azha today, police administration made elaborate arrangements

ईद-उल-अजहा आज, पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए

Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha today, police administration made elaborate arrangements
त्योहारो के मद्देनजर शहर में पैदल गश्त करते डीआईजी एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा रविवार यानि आज है। पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए है। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी। पर्व को लेकर नगर निगम ने सफाई और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के दावे किए है।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर सुबह आठ बजे नमाज होगी। इसके साथ ही सुबह पांच बजे से रूट भी डायवर्ट कर दिया जाएगा। महानगर के सभी मुख्य मार्गों और मस्जिदों के आसपास पुलिस, आरएएफ और पीएसी तैनात रहेगी। सुरक्षा को लेकर एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने महानगर सहित जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही महानगर और देवबंद के संवदेनशील इलाकों ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। शनिवार की शाम डीआईजी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने देहरादून रोड, आंबेडकर चौक, लिंक रोड, नवाबगंज चौराहा, पुल जोगियान, श्रीराम चौक से घंटाघर तक पैदल मार्च किया। इस दौरान एसएसपी विपिन टाडा, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ अजेंद्र, प्रीति यादव सहित सभी थानों के प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे से यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- देहरादून की तरफ हरियाणा जाने वाले वाहन गागलहेड़ी होते हुए बाईपास से जाएंगे।
- हरियाणा से उत्तराखंड जाने वाले वाहन भी सरसावा में बाईपास से होते हुए जाएंगे।
- दिल्ली और शामली की तरफ से देहरादून व अंबाला जाने वाले वाहन भी रामपुर मनिहारान से बाईपास से होकर जाएंगे।
- नागल की तरफ से हरियाणा, उत्तराखंड जाने वाले वाहन लाखनौर में बाईपास से होकर जाएंगे।
- देहरादून रोड, अंबाला रोड, दिल्ली रोड की तरफ से वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
- आंबेडकर चौक से यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहन जिला अस्पताल चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक, शुगर मिल तिराहा से होते हुए मानकमऊ पुलिया, नकुड़ तिराहा से होकर जाएंगे।
ईद की नमाज का समय सुबह
- अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर सुबह 8:00 बजे
- जामा मस्जिद कला चौक फव्वारा पर 6:30 बजे
- मदरसा मजाहिर उलूम जदीद में 6:00 बजे
- मदरसा मजाहिर उलूम वक्फ में 6:15 बजे
- मस्जिद अनार वाली मीरकोट में 5:45 बजे
- मस्जिद बाग वाली कंपनी बाग में 5:50 बजे
- मस्जिद चौक वाली छिपियान में 6:00 बजे
- मस्जिद इमली वाली मोहल्ला सराय में 6:00 बजे
- मस्जिद खुमरान पुरानी चुंगी में 6:15 बजे
- मस्जिद हुसैन बस्ती बेहट रोड पर 6:30 बजे
- मस्जिद घंटाघर पर 6:30 बजे
- नई मस्जिद छिपियान में 6:30 बजे
- मस्जिद किशनपुरा में 11:00 बजे

गंगोह में ईदगाह का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ

गंगोह में ईदगाह का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed