फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eid-ul-Azha's prayer to pay with adidat

अकीदत के साथ अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज  

Wed, 22 Aug 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Wed, 22 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha's prayer to pay with adidat
सहारनपुर में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में ईद-उल-अजहा पर ईदगाहों और मस्जिदों ने बड़ी संख्या में लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। देश में खुशहाली और अमन की दुआएं मांगी गई। इसके बाद कुुर्बानी दी गई।  अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने आठ बजकर 45 मिनट पर नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी गई।
विज्ञापन


तकरीर में नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने कहा कि कुर्बानी के मायने खुदा को राजी करना है, न कि दिखावा करना। हमें एक-दूसरे के काम आना चाहिए और दिखावे से बचना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए भाईचारा कायम रखने की अपील की। चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई। प्रबंधक मोलवी फरीद ने अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। हमें हर धर्म के जज्बात को ध्यान में रखना है। त्योहारों के जरिए आपसी सौहार्द कायम होता है। वहीं, शहर की सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी गई।  
विज्ञापन

                         
अधिकारियों ने दी मुबारकबाद  
सहारनपुर। ईदगाह पर नमाज के बाद डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ इंदु सिद्धार्थ ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

                      
शहर में रही रौनक 
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा पर शहर में रौनक रही। बच्चे, युवा और बड़े-बुजुर्ग नए परिधान पहनकर घर से निकले। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद-उल-अजहा की बधाई दी। युवाओं में अत्यधिक उत्साह नजर आया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विभिन्न पकवानों की दुकानें लगी रही, जिन पर पूरे दिन बच्चे और युवा पकवानों का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।  


सुरक्षा रही चाक चौबंद, डायवर्ट रहा रूट  
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा पर ईदगाह सहित शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही और रूट डायवर्ट रहा। अंबाला की ओर से आने वाहनों को नकुड़ तिराहे, गंगोह मार्ग, सर्किट हाउस मार्ग, हसनपुर तिराहा होते हुए निकाला गया। कुतुबशेर चौक से आगे नमाजियों के वाहनों को छोड़कर किसी वाहन को नहीं जाने दिया गया। अंबाला की तरफ जाने वाले वाहनों को घंटाघर से दीवानी तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, दिल्ली रोड, हसनपुर तिराहा, शुगर मिल चौक, नकुड़ तिराहे से होते हुए अंबाला की तरफ निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed