{"_id":"62cb1f06d737b767940922e4","slug":"eid-ul-azha-festival-celebrated-with-gaiety-saharanpur-news-mrt596476472","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया ईद-उल-अजहा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया ईद-उल-अजहा पर्व
विज्ञापन
सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर बच्चो के साथ आते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
हर्षोल्लास से मनाया ईद-उल-अजहा पर्व
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद सहित अनेक मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद कुर्बानी दी गई।
पुलिस-प्रशासन द्वारा ईद की तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर ली गईं थीं। शनिवार को हुई बारिश की वजह से अंबाला रोड स्थित ईदगाह में कई जगहों पर जलभराव और कीचड़ फैला रहा। इस कारण रविवार की सुबह आठ बजे नमाज अदा करने पहुंचे लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। ईदगाह में शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज अदा कराई। इसके पश्चात देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। शहर काजी ने तकरीर में कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसा काम न करे, जिससे किसी दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर न डालें। दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। इसके साथ ही खुदा की इबादत कर ईद-उल-अजहा के सही मायनों को समझें। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी विपिन टाडा और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, शहर की प्रमुख जामा मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में इमाम कारी अरशद गोरा ने नमाज कराई। उन्होंने आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रबंधक मौलवी फरीद ने कहा कि पर्व हमें मिलजुलकर मनाने चाहिए। ऐसा कोई कार्य कभी न करें, जिससे दूसरे व्यक्ति को परेशानी पहुंचे। भाईचारा कायम रखते हुए पर्व मनाएं।
विज्ञापन
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
ईद को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। ईदगाह पर आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल तैनात किया। इसी तरह जामा मस्जिद पर एसपी सिटी राजेश कुमार और नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौजूद रहे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी गई।

सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

सुरक्षा को लेकर सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी करती ?- फोटो : SAHARANPUR