फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eid today, arrangements are chalked out, 24 magistrates will be posted

ईद आज, व्यवस्था चॉक चौबंद, 24 मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Eid today, arrangements are chalked out, 24 magistrates will be posted
ईद को लेकर शहर में मार्च निकालती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ईद का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए गए हैं। अपर जिलाधिकारी डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने बताया कि जनपद के 37 ईदगाह और 167 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए साफ सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ईद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद में 24 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने सभी से शासन की गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि ईद प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपील की कि वे किसी से भी आहत करने वाले प्रश्न न पूछें। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाएं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने कहा कि ईद के त्योहार को लेकर सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। कोई भी आम रास्ते को बंद करके नमाज न पढ़े। ईदगाह, मस्जिदों और घरों पर ईद की नमाज अदा करें। ईदगाह में नमाज के लिए सफाई आदि सभी जरूरी व्यवस्था पूरी कर दी गई हैं। ईदगाह में इतनी जगह नहीं है कि वहां पर गांवों से आने वाले लोग भी आ जाएं। ग्रामीण अपने गांव में ही नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मगुरुओं से बैठक कर शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। ईद के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहर से छह कंपनी अर्द्धसैनिक बल मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed