{"_id":"62c87aa44540900cdd25cff4","slug":"eid-the-city-commissioner-inspected-and-saw-the-arrangements-of-the-city-saharanpur-news-mrt596224181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद : नगरायुक्त ने निरीक्षण कर देखी शहर की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद : नगरायुक्त ने निरीक्षण कर देखी शहर की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
देवबंद में ईद उल अजहा के त्यौहार को लेकर नगर सुरक्षा एवं विकास समिति के सदस्यों को निर्देशित करते
- फोटो : DEVBAND
सहारनपुर। ईद उल अजहा पर शहर की सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के लिए नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। वह ईदगाह और जामा मस्जिद भी पहुंचीं। सफाई और पानी की व्यवस्था का प्लान सभी थानों एवं मजिस्ट्रेटों के साथ साझा करते हुए कंट्रोल रूम से इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश अपर नगरायुक्त राजेश यादव को दिए। इसके अलावा उन्होंने जामा मस्जिद के प्रबंधक और शहर काजी से भी बात की।
नगरायुक्त शुक्रवार की सुबह ईदगाह पहुंची। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मिले लोगों से बात की। इसके बाद वह जामा मस्जिद पहुंची और निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित कर लें कि बीट वाइज सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहें। उन्होंने बूढ़ी माई चौक का भी निरीक्षण किया और पार्षद मंसूर बदर व क्षेत्र के लोगों से वार्ता कर वहां कूड़ाघर की सफाई के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन को निर्देश दिए। सड़क पर टूटे नाले को ढकवाने के लिए अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव को निर्देशित किया। उन्होंने शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना फरीद और मदरसा मारिफुल कुरान के नाजिम मौलाना याकूब बुलंदशहरी के साथ भी अपने कार्यालय में ईद-उल-अजहा पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि जलापूर्ति सुचारु रखने के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान महाप्रबंधक जलकल मनोज आर्य भी मौजूद रहे।
जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया
सहारनपुर। बरसात के मद्देनजर नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने वार्ड 26 मानकमऊ उत्तरी की नंदपुरी कॉलोनी का निरीक्षण किया। कॉलोनी के बीच स्थित एक तालाब के आसपास जमा कचरे को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने तालाब किनारे व आसपास सफाई कराने, चूना और एंटीलार्वा का छिड़काव प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर साल जलमग्न होने वाले 11 वार्डों और शहर के अन्य निचले इलाकों में पंप संचालन की कार्ययोजना और नजरी नक्शा बनाकर कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराएं। इस दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, दिनेश यादव, राजेंद्र प्रसाद, ललित शर्मा, विनय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि मौजूद रहे।