फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   eid helpline

हेल्पलाइन : ईद की नमाज से पहले सदका- ए- फितर अदा करें

Sat, 23 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
eid helpline
ईद की नमाज से पहले सदका-ए-फितर अदा करें
विज्ञापन

सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन पर रोजेदारों के सवालों के जवाब देेते हुए बताया कि फितरा, वो रकम होती है, जो खाते-पीते, साधन-संपन्न घरानों के लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देते हैं। ईद की नमाज से पहले इसका अदा करना जरूरी होता है। इस तरह अमीर के साथ ही गरीब की ईद भी अच्छी मन जाती है। फितरे की रकम को गरीबों, विधवाओं, यतीमों और जरूरतमंदों को देनी चाहिए।
--------
सवाल- खानआलमपुरा निवासी शाहबाज ने पूछा कि रोजे की हालत में कोई व्यक्ति दांत निकलवा सकता है। इससे रोजा तो नहीं टूटेगा।
जवाब:- शरीयत के मुताबिक यदि खून या दवा हलक के अंदर न जाए तो रोजे की हालत में दांत निकलवाया जा सकता है।
-----------
सवाल:- आवास विकास कालोनी निवासी शोएब ने पूछा कि उनकी पिछले वर्ष की कुछ जकात अदा करनी बाकी रह गई थी। इस बार क्या पिछली और इस बार की जकात अदा करनी जरूरी है।
विज्ञापन

जवाब:- जी हां, जकात अदा करना हर साहिब-ए-निसाब पर बड़ी जिम्मेदारी है। हर मालदार को अपनी जकात जिम्मेदारी से अदा करनी चाहिए, जिस वर्ष की जकात हो, उसी साल पूरी अदा करनी चाहिए। अब शरीयत के अनुसार पिछले वर्ष और इस बार की जकात दोनों अदा करनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन नंबरों पर पूछें सवाल
सहारनपुर। इन नंबरों पर 09897399207, 9557757705, 9368399214 पर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कॉल और व्हाट्सएप कर सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed