{"_id":"5ecc05058ebc3e909943b29d","slug":"eid-celebrated-celebrating-the-distribution-of-fruits-in-old-age-homes-and-quarantine-centers-saharanpur-news-mrt4833604122","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम और क्वारंटीन सेंटरों में फल बांट मनाई ईद की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम और क्वारंटीन सेंटरों में फल बांट मनाई ईद की खुशी
विज्ञापन
देवबंद में ईद के दिन क्वारंटीन सेंटर में भर्ती संदिग्धों मरीजों को फल व खाद्य सामग्री वितरित करत?
- फोटो : DEVBAND
छुटमलपुर/ देवबंद/ सरसावा (सहारनपुर)। जिले के वृद्धाश्रम और क्वारंटीन सेंटरों पर समाजसेवियों तथा पुलिस अधिकारियों ने फल और खाद्य सामग्री बांटकर ईद की खुशियां साझा की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा ने अपने साथियों सहित ईद के पर्व की खुशियां वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग बांटी। इस दौरान यहां रह रहे बुजुर्गों को फल बांट कर उनका आशीर्वाद लिया। बिजेंद्र शर्मा ने उन्हें कोविड-19 के प्रति जागरूक करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा। सद्दाम हुसैन ने समाज के संपन्न लोगों से आह्वान किया कि वे वंचितों की मदद के लिए आगे आएं। इस दौरान आजम सिद्दीकी, माकीब मलिक, हाफिज ओसामा आदि मौजूद रहे। सीओ चंद्रपाल शर्मा और एसओ फतेहपुर मनोज चौधरी ने मुजफ्फराबाद के क्वांरटीन सेंटर में प्रवासी मजदूरों के साथ ईद की खुशी साझा की। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने क्षेत्र के दोनों क्वारंटीन सेंटरों पर रह रहे मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए फल और खाद्य सामग्री बांटी। देवबंद में सीओ चौब सिंह ने आरएएफ के जवानों के साथ क्वारंटीन सेंटरों में फल और भोजन वितरित किया। सीओ ने कहा कि त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।
फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती रोगियों ने भी मनाई ईद
छुटमलपुर। फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 12 रोगियों ने भी ईद वार्ड के अंदर ही मनाई। इंचार्ज डॉ नवदीप गुप्ता ने बताया कि सभी के परिजन शीर लेकर पहुंचे थे। शीर को स्टाफ के माध्यम से रोगियों तक भिजवा दिया गया था हालांकि उन्हें आपस में इसे शेयर करने की अनुमति नहीं दी गई। वार्ड के अंदर ही सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ईद की नमाज पढ़ी। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। अस्पताल की तरफ से ईद मनाने की पूरी तैयारी की गई थी।

फतेहपुर के वृद्वाश्रम में फल वितरण करने पहुंचे समाजसेवी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन