फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Effigy of Cattle Smugglers Burnt; Demand for Action Against the One Who Issued Threats

Saharanpur News: गोकशों का पुतला फूंका, धमकी देने वाले पर कार्रवाई की मांग

Tue, 19 May 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 19 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Cattle Smugglers Burnt; Demand for Action Against the One Who Issued Threats
छुटमलपुर। रुद्र गो रक्षा दल छुटमलपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोना पंडित को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में हिंदू संगठनों ने सोमवार को गोकशों का पुतला फुंका। मिशन वंदे मातरम एक चिंगारी के संस्थापक विजयकांत चौहान ने एक सप्ताह में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


दोपहर के वक्त हिंदू संगठन कार्यकर्ता कस्बे के मनकामेश्वर महादेव मंदिर में इक्टठा हुए। यहां से वह नारेबाजी करते हुए पुतले को लेकर सामने सड़क पर पहुंचे। वहां उन्होंने पुतले को आग के हवाले करते हुए गोमाता की रक्षा की शपथ ली। इस दौरान विजयकांत चौहान ने कहा कि एक माह पहले सोना पंडित को कार से टक्कर मारते हुए जान से मारने का प्रयास किया गया था। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अब फिर से इंस्ट्राग्राम पर एक युवक सोना पंडित को गोलियां मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर धमकी देने वाले को गिरफ्तार नहीं किया गया तो महापंचायत और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आशीष सैनी, कुलदीप सैनी, शुभम सैनी, राजन पंडित, नमन कोरी, प्रशांत, गौरव, ऋतिक, सत्यम, शगुन चौधरी, अंकित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed