फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Effigies were burned at 59 locations across the district; elaborate security arrangements were in place.

Saharanpur News: जिलेभर में 59 स्थानों पर हुआ पुतला दहन, सुरक्षा के रहे पुख्ता बंदोबस्त

Wed, 21 Oct 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 21 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Effigies were burned at 59 locations across the district; elaborate security arrangements were in place.
सहारनपुर। मंगलवार को जिलेभर में 59 स्थानों पर पुतला दहन हुआ। पुतला दहन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। महानगर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस के आला अधिकारियों ने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

दशहरा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। शहर में 35 और देहात में 24 स्थानों पर पुतला दहन किया गया। इससे पहले दिन के समय महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई। बेहट रोड अड्डा, जुबली पार्क, गांधी पार्क, रेलवे कॉलोनी, मानकमऊ, अंबाला रोड, नुमाइश कैंप आदि स्थानों पर पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन

- दहन स्थलों पर खड़ी रहीं अग्निशमन की गाड़ियां
दशहरा पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग ने भी तैयारी पूरी रखी। दहन वाले प्रमुख स्थलों पर अग्निशमन की गाड़ियां मौजूद रहीं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कॉकरोच जनता पार्टी का जलाया बैनर
आवास विकास में रावण दहन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर का दहन किया गया। इसके अलावा गोविंद नगर की टी-2 कॉलोनी में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के पुतले को फूंकने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। प्रधान जसबीर सिंह मोघा ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा इजाजत न दिए जाने और नियमों का हवाला दिए जाने के बाद पुतले दहन के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed