फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eeco van parked on roadside catches fire; fire brigade brings it under control.

Saharanpur News: सड़क किनारे खड़ी ईको गाड़ी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Tue, 28 Apr 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Eeco van parked on roadside catches fire; fire brigade brings it under control.
छुटमलपुर के कमेशपुर में आग से जली ईको गाड़ी। संवाद
छुटमलपुर। शादी समारोह में शामिल होने आए इस्लामनगर निवासी यासीन की ईको गाड़ी अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया वह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। गनीमत रही कि जिस वक्त आग लगी गाड़ी में कोई नहीं था।
विज्ञापन


यासीन अपने ईको वाहन से परिवार सहित कमेशपुर स्थित एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसने अपनी गाड़ी बैंक्वेट हाल के सामने ही सड़क किनारे पार्क की थी। दोपहर बाद दो बजे अचानक से गाड़ी में आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता उससे लपटें उठने लगी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़ी गाड़ियों के चालकों ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहनों को दूर किया। इसी बीच किसी ने पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी।
विज्ञापन

फतेहपुर थाने से पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित यासीन ने बताया उसने चार दिन पहले ही गाड़ी में सीएनजी किट लगवाई थी जो प्रमाणित थी। इसके कागज भी गाड़ी के साथ ही जल गए हैं। उधर, पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed