फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eddie Basic inspects Mohalla classes

एडी बेसिक ने किया मोहल्ला कक्षाओं का निरीक्षण

Wed, 10 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eddie Basic inspects Mohalla classes
मोहल्ला क्लास के निरीक्षण के दौरान छात्रा से सवाल करते एडी बेसिक योगराज सिंह। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मोहल्ला कक्षाओं का निरीक्षण करने के लिए एडी बेसिक योगराज सिंह ने कई गांवों का निरीक्षण किया। एक ओर जहां शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देशित किया गया। वहीं बच्चों को कक्षाओं में नहीं भेज रहे अभिभावकों को घर जाकर समझाया और बच्चों को कक्षा में भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सबसे पहले वह उच्च प्राथमिक विद्यालय नागल पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक ने बताया कि कस्बे में मोहम्मद यूसुफ के घर पर मोहल्ला कक्षा चल रही है। इसके बाद वह यूसुफ के घर पहुंचे, जहां कक्षा चलती मिली। यहां सहायक अध्यापक नीरज और रचना बच्चों को पढ़ा रही थी। कक्षा में 11 बच्चे उपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बडूली, उच्च प्राथमिक विद्यालय शरबतपुर, प्राथमिक विद्यालय चौरादेव आदि का निरीक्षण करते हुए मोहल्ला कक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि कक्षा छह से आठ की कक्षाएं दस फरवरी से शुरू हो रहीं हैं, जबकि कक्षा एक से पांच की कक्षाएं एक मार्च से चलेंगी। जब तक कक्षा एक से पांच के बच्चों की कक्षाएं स्कूल में शुरू नहीं होती हैं, तब तक मोहल्ला कक्षाओं का संचालन जारी रखा जाए। एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी दो बेटियों को कक्षा में नहीं भेजने की सूचना के बाद एडी बेसिक उक्त व्यक्ति के घर पहुंचे और दोनों बेटियों को कक्षाओं में भेजने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान मंडलीय समन्वयक नीरज प्रताप भी उपस्थित रहे।

मोहल्ला क्लास के निरीक्षण के दौरान शिक्षिकाओं को निर्देशित करते एडी बेसिक योगराज सिंह।

मोहल्ला क्लास के निरीक्षण के दौरान शिक्षिकाओं को निर्देशित करते एडी बेसिक योगराज सिंह।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed