फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ed and LLM entrance exam today at two centers

एमएड और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा दो केंद्रों पर आज

Sat, 29 Oct 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ed and LLM entrance exam today at two centers
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों/निजी संस्थानों में संचालित एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज प्रवेश परीक्षा होगी। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एमएड के लिए 266 और एलएलएम के लिए 388 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय और संबंधित परीक्षा केंद्रों के स्तर पर सभी तैयारियां एक दिन पूर्व पूर्ण कर ली गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि एलएलएम की प्रवेश परीक्षा के लिए जेवी जैन कॉलेज प्रद्युमन नगर सहारनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। एलएलएम के लिए तीनों जनपदों से 388 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया हुआ है। इसके अलावा एमएड की प्रवेश परीक्षा के लिए महाराज सिंह कॉलेज चकराता रोड को केंद्र बनाया गया है। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसके लिए मंडल में 266 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचें
प्रवेेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश मलिक ने बताया कि सभी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय प्रदेश पोर्टल से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र एवं काला/नीला बॉल पेन लेकर पहुंचें। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पूर्व यानी 9:15 बजे तक केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद यदि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है तो उसे परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क के बिना नहीं होगी एंट्री
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। बिना मास्क के अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रवेश और कक्षों में बैठने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सैनिटाइजर लेकर भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed