फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Echoes of Lord Shri Ram, Dussehra celebrated with reverence

गूंजे प्रभु श्रीराम के जयकारे, श्रद्धा भाव से मनाया दशहरा

Sat, 16 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Echoes of Lord Shri Ram, Dussehra celebrated with reverence
सहारनपुर। जिले भर में अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दशहरा श्रद्धाभाव से मनाया गया। लोगों ने घरों में शस्त्र और शास्त्रों की पूजा अर्चना की। बुजुर्गों ने परिवार के छोटे सदस्यों और बहनों ने भाइयों को तिलक किया और कानों पर नौरते लगाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही घरों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। भगवान श्रीराम को तिलक कर मंगल कामना की गई। लोगों ने घरों में रखी रामायण व चांदी के सिक्कों पर भी तिलक किया। पूजन में गन्ना, सिंघाड़े, मूली सहित अनेक प्रकार के फल अर्पित किए गए। इसके साथ ही दावल-चावल व बूरा-चावल का प्रसाद बनाया गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके बाद रावण को विदा दी गई।
विज्ञापन

शस्त्र पूजन कर निकाली शोभायात्रा
भगत सिंह चौक के निकट स्थित श्री रामलीला भवन में प्राचीन रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने राम-लक्ष्मण के पात्रों के साथ शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर पंडित लोकेश दीक्षित ने पूजा संपन्न कराई। इसके पश्चात रामलीला भवन से बैंडबाजों संग श्रीराम-लक्ष्मण, हनुमान और लंकेश की हाथी की सवारी निकाली गई, जो भगत सिंह चौक, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, हलवाई अट्टा, दीनानाथ बाजार होते हुए रामलीला भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माई दयाल मित्तल, आलोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मुकेश सिंघल, राजा जैन, सिद्धार्थ बंसल, सचिन गोयल, मनोज गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, लक्ष्य कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूूंजे जयकारे, भजनों से भक्तिमय बना माहौल
भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर द्वारा बैंडबाजों संग भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, रावण सहित अनेक देवी-देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई, जो रामलीला मैदान से घंटाघर, श्रीराम चौक, लोहानी सराय, अंबाला रोड, कोर्ट रोड, टीटू कॉलोनी होते हुए रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में पुष्प वर्षा की। आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व कांग्रेस नेता मनीष अरोड़ा शामिल हुए। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, महामंत्री वरुण शर्मा, सुरजीत सिंह वालिया, नवीन शर्मा, विनय लाल संवई, भारत वर्मा, राजकुमार चौधरी, विशाल भारद्वाज मौजूद रहे। श्री आशुतोष मंदिर क्लब द्वारा गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कमेटी के मैदान से बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकाली गई, जो अंबाला रोड, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन होते हुए रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रधान गौरव चौधरी, संयोजक संजय भसीन, संदीप भाटिया, अंकित गुलाटी, दिनेश सक्सेना, विनय दुग्गल, हेमंत अरोड़ा, अमित वत्ता, दीपक खन्ना, रवि अरोड़ा उपस्थित रहे।

श्री महावीर दल पंचायती मंदिर समिति द्वारा शुगर मिल तिराहे के निकट स्थित चांदोबाई कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई। उद्घाटन देवी सुदीक्षा, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, हेमंत अरोड़ा ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में हनुमान, श्रीराम-लक्ष्मण, राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बड़े हनुमान की झांकी 20 फुट ऊंची रही। प्रधान राजेंद्र गुंबर, श्याम लाल, जतिन नारंग, पारस टुटेजा, डॉ. ओम प्रकाश, संजय चावला, नरेश तनेजा, रवि कालड़ा, मनीष गाबा, कलम सिंह शामिल रहे।

भारतीय कला मंच रामलीला की दशहरे शोभा यात्रा में हनुमान जी के साथ पदाधिकारी

भारतीय कला मंच रामलीला की दशहरे शोभा यात्रा में हनुमान जी के साथ पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

प्राचीन रामलीला भवन में शस्त्र पूजन करते कलाकार व पदाधिकारी

प्राचीन रामलीला भवन में शस्त्र पूजन करते कलाकार व पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed