फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Easy Physics and Economics question paper

आसान रहा भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र

Thu, 07 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Easy Physics and Economics question paper
बीएचएस इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को दोपहर की पाली में 12वीं की अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान विषयों की महत्वपूर्ण परीक्षाएं र्हुइं। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। ज्यादातर विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र के साथ ही भौतिक विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र को भी आसान बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दसवीं की कोई परीक्षा नहीं थी। सुबह आठ बजे की पाली में 12वीं की बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार विषय की परीक्षा थी, जिसके लिए कोई पंजीकरण नहीं था। दूसरी पाली में 12वीं की अर्थशस्त्र और भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दोनों विषयों के लिए जिले भर में 19,767 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 18,762 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,005 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। खास बात यह है कि जितने भी परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र को लेकर बात की गई उन्होंने प्रश्नपत्र को आसान ही बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बृहस्पतिवार की परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों की बात
-बीएचएस इंटर कॉलेज से अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा देकर निकली विदुषी ने 100 नंबर के प्रश्न पत्र को आसान बताया। हालांकि उन्होंने प्रश्नपत्र को लंबा बताया, जिसमें 27 सवाल पूछे गए थे। अधिक सवाल होने की वजह से प्रश्न कम नंबरों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की दिव्या ने अर्थशास्त्र के प्रश्नपत्र को सामान्य बताया। कहा, प्रश्नपत्र 70 फीसदी पाठ्यक्रम में से आया था, जिसमें कोई ऐसा सवाल नहीं लगा जो ना पढ़ा हो।
-बीएचएस इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे सुहेल ने भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र को सामान्य बताया। उन्होंने कहा, प्रश्नपत्र सरल नहीं था, लेकिन घुमा कर पूछे गए थे। जिस किसी ने थोड़ी भी तैयारी की है उसको कम से कम 50 फीसदी नंबर मिलेंगे।
-फरहान ने बताया कि भौतिक विज्ञान की परीक्षा को लेकर उसके मन में थोड़ा डर था, लेकिन प्रश्न पत्र पढ़ने के बाद ऐसा नहीं लगा कि 60 फीसदी से कम नंबर आएंगे। प्रश्नपत्र को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

-महर्षि दयानंद इंटर क ॉलेज के गगन ने प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताया। उसने सभी सवाल हल किए हैं। एक और दो नंबर के सवाल बिल्कुल भी मुश्किल नहीं लगे।

विदुशी

विदुशी- फोटो : SAHARANPUR

दिव्या

दिव्या- फोटो : SAHARANPUR

सुहेल

सुहेल- फोटो : SAHARANPUR

फरहान

फरहान- फोटो : SAHARANPUR

गगन

गगन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed